काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) ने UGC-NET 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह एग्जाम जून में कराया गया था। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था वह आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। CSIR UGC NET 2018 एग्जाम को 17 जून को कराया गया था। इस एग्जाम में कुल 1,991 कैंडिडेट्स को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (NET) CSIR के लिए सिलेक्ट किया गया है। वहीं 1,500 कैंडिडेट्स को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (NET) यूजीसी के लिए सिलेक्ट किया गया है। कुल 3,756 कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए क्वालिफाई किया है। सिलेक्ट किए गए कैंडिडेट्स को 1 सितंबर 2019 से फेलोशिप मिलेगी। यह 2 साल के लिए वैध होगी। यह एग्जाम साल में 2 बार आयोजित कराया जाता है। एक बार जून में और दूसरी बार दिसंबर में होता है। CISR UGC NET December 2018, 16 दिसंबर को आयोजित कराया जाएगा।

आपको बता दें कि इस एग्जाम को अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित कराती है। दिसंबर में होने वाले यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने दिसंबर में होने वाले UGC NET एग्जाम के लिए आवेदन किया है वह अपने एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले कैंडिडेट्स NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर NET हॉल टिकट या एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज पर खुल जाएगा। अब यहां अपनी जरूरी डिटेल्स डाल दें।
डिटेल्स डालने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
यहां पर डाउनलोड का विकल्‍प दिखेगा, जिसपर क्लिक कर एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।