CSIR UGC NET Exam 2024 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त केंद्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान – विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (संयुक्त CSIR-UGC NET) दिसंबर 2024 के लिए सिटी इनफार्मेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – csirnet.nta.ac.in पर जाकर एडवांस इन्फोर्मेशन स्लिप देख सकते हैं।

CSIR UGC NET 2024: सिटी स्लिप के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 की सिटी इनफार्मेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

Direct Link to Check UGC NET Exam December Result 2024

CSIR UGC NET 2024: किन विषयों के लिए कब होगी परीक्षा ?

संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 28 फरवरी को गणितीय विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान और रासायनिक विज्ञान विषयों के साथ शुरू होगी, जिसके बाद 1 और 2 मार्च को परीक्षाएं होंगी। 1 और 2 मार्च को जीवन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

CSIR UGC NET 2024: कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा ?

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का आयोजन निर्धारित तिथियों के दौरान दो शिफ्ट में किया जाएगा, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें ?

Direct Link to Download CSIR UGC NET Exam 2024 City Intimation Slip

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर दिए गए सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: अपने क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें

चरण 4: CSIR UGC NET सिटी इंटीमेशन स्लिप सबमिट करें और देखें

चरण 5: सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें और सेव करें।

CSIR UGC NET 2024: क्या होती है सिटी स्लिप ?

एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं हैं। संयुक्त CSIR UGC NET सिटी स्लिप उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर से अवगत कराने और उम्मीदवारों को यात्रा की योजना बनाने में सुविधा प्रदान करने के लिए जारी की जाती हैं। NTA अगले चरण में संयुक्त CSIR UGC NET दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा।