CHSE Odisha 12th Result 2022 declared at indiaresults.nic.in: काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा द्वारा 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज यानी 27 जुलाई 2022 को शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 8 अगस्त को घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 12वीं की परीक्षा 28 अप्रैल से 28 मई 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 3.50 लाख छात्र शामिल हुए थे।

CHSE Odisha 12th Pass Percentage: ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस साल 12वीं साइंस का पास परसेंटेज 94.12% और कॉमर्स स्ट्रीम का 89.20% दर्ज किया गया है। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास परसेंटेज 94.52% और लड़कों का 93.82% है। जबकि, कॉमर्स में 90.71% लड़कियों और 88.32% लड़कों को सफल घोषित किया गया है।

How to download CHSE Odisha 12th Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले छात्र ‌ आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब छात्र CHSE Odisha 12th Result 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CHSE Odisha 12th Result 2022: इतने अंक प्राप्त करना जरूरी

सीएचसी ओडिशा 12वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। इससे कम अंक हासिल करने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठना होगा। ‌ बता दें कि साल 2021 में बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी और छात्रों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड के आधार पर घोषित किया गया था।