CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड द्वारा अभी तक परिणाम जारी करने की तारीख आधिकारिक तौर पर नहीं घोषित की गई है। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक और 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 4 लाख छात्र और 10वीं की परीक्षा में लगभग 5 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं, साल 2021 में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 2.84 छात्र उपस्थित हुए थे। जिसमें से 2.71 लाख छात्र फर्स्ट डिवीजन, 5,571 छात्र सेकंड डिविजन और 79 छात्र थर्ड डिवीजन के साथ पास हुए थे।

Live Updates

CGBSE 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 12 मई 2022 को घोषित किए जाने की संभावना है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही रिजल्ट से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

17:40 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh CGBSE Board 10th Result 2022 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम होंगे घोषित

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को पहले अधिकारियों द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा, जिसके बाद लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

16:34 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh CGBSE Board 10th Result 2022 Live: आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारी 10वीं और 12वीं के नतीजे सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर घोषित करेंगे।

15:55 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh CGBSE Board 10th Result 2022 Live: इतने छात्र-छात्राओं ने दी थी पिछले साल 10वीं की परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में पिछले साल 224112 छात्र और 231999 छात्राएं शामिल हुए थीं।

15:35 (IST) 12 May 2022
CG Board Result 2022 Live: 10वीं में पिछले साल इतने छात्र फर्स्ट डिविजन से हुए थे पास

पिछले साल 10वीं में 96.81 फीसदी छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिविजन से हुए थे। वहीं 900 से अधिक सेकेंड और 500 से अधिक थर्ड डिविजन से पास हुए थे।

15:16 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh Board 10th Result 2022 Live: इतने लाख विद्यार्थियों ने दी पिछले साल 10वीं परीक्षा

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 4 लाख 61 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

14:57 (IST) 12 May 2022
CGBSE 10th Board Result 2022 Live: पिछले साल इस तारीख को घोषित हुआ था 10वीं का रिजल्ट

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 19 मई को घोषित किया गया था।

14:39 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh CG Board Result 2022 Live: यह रहा पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा का पास प्रतिशत 97.43 रहा।

13:53 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh Board 10 Result 2022 Live: पिछले साल यह रहा 10वीं का पास प्रतिशत

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा का पास प्रतिशत 100 फीसदी था।

13:30 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh CG Board Result 2022 Live: जल्द ही घोषित होगी रिजल्ट की डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट एक से दो दिन में जारी कर सकता है। अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की आधिकारिक डेट नहीं घोषित की गई है।

13:13 (IST) 12 May 2022
CGBSE Board Result 2022 Live: इस सप्ताह तक घोषित हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। अभी रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की गई है।

12:55 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh CG Board 10th Result 2022 Live: इन्हें मिलेगा कंपार्टमेंट देने का मौका

अगर कोई छात्र 10वीं के किसी एक विषय में 30 फीसदी से कम नंबर पाता है, तो उसे फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

12:41 (IST) 12 May 2022
CG Board Result 2022 Live: 10वीं में पास होने के लिए इतने नंबर लाना है अनिवार्य

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 30 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है।

12:30 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh Board 10th Result 2022 Live: ऐसे चेक कर सकेंगे 10वीं का रिजल्ट

सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

-होम पेज पर दिए गए छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

-रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।

-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

12:12 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh Board 10th,12 Result 2022 Live: 8 लाख छात्र हुए थे बोर्ड परीक्षा में शामिल

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में 8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चली थी।

11:52 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh Board 10th Result 2022 Live: मार्च में आयोजित हुई थी 10वीं परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक किया गया था। परीक्षा कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत आयोजित की गई थी।

11:40 (IST) 12 May 2022
CGBSE 10th Result 2022 Live: इस तारीख को घोषित हो सकता है 10वीं का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 14 मई को घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

11:28 (IST) 12 May 2022
CGBSE 10th, 12th Result 2022 Live: जल्द ही जारी होगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर घोषित किया जाएगा।

11:19 (IST) 12 May 2022
CG Board Result 2022: जल्द ही जारी होगी रिजल्ट की डेट

छत्तीसगढ़ बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

10:50 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh Board Result 2022 Live: आज रिजल्ट घोषित होना मुश्किल

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज नहीं घोषित किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि अभी रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है।

09:51 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh Board 12 Result 2022 Live: एसएसएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के छात्र एसएमएस के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को CG12 और अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर मैसेज करना होगा।

09:38 (IST) 12 May 2022
CGBSE Board Result 2022 Live: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें। रोल नंबर के जरिए ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

09:25 (IST) 12 May 2022
CGBSE Board 12 Result 2022 Live: टॉपर्स को मिलेगा यह मौका

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में टाॅपर्स के हेलीकॉप्टर राइड का मौका मिलेगा। पिछले दिनों इसकी घोषणी राज्य के सीएम ने की थी।

09:12 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh Board 12th Result 2022 Live: टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। टॉपर्स लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जार की जाएगी।

08:57 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh Board Result 2022 Live: पिछले साल 2 लाख से अधिक प्रथम श्रेणी में हुए थे पास

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में पिछले साल 2.71 लाख छात्रों ने प्रथम श्रेणी में, 5,570 ने द्वितीय श्रेणी और 79 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की थी।

08:50 (IST) 12 May 2022
CGBSE Board Class 12 Result 2022 Live: पिछले साल 2 लाख से अधिक ने दी थी 12वीं की परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पिछले साल कुल 2.84 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

08:39 (IST) 12 May 2022
CGBSE Class12th Result 2022 Live: पिछले साल यह रहा पास प्रतिशत

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पिछले साल 97.43 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए थे।

08:24 (IST) 12 May 2022
CGBSE 12th Result 2022 Live: इस समय तक आ सकते हैं 12वीं के नतीजे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आ सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर cgbse.nic.in और cg.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

08:00 (IST) 12 May 2022
CGBSE Board 12th Result 2022 Live: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

-होम पेज पर दिए गए 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

-रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।

-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

07:50 (IST) 12 May 2022
CGBSE Board Result 2022 Live: इस तारीख को घोषित हो सकता है 10वीं का रिजल्ट

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 12वीं का रिजल्ट 12 मई 2022 को और 10वीं का रिजल्ट 14 मई 2022 को घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट ही तारीख नहीं घोषित की गई है।

07:39 (IST) 12 May 2022
Chhattisgarh Board 12th Result 2022 Live: मार्च में हुई थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 2 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक किया गया था।

Chhattisgarh Board 12th Result 2022: यदि छात्र बोर्ड द्वारा जारी परिणाम से संतुष्ट न हो तो वह सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए भी उपस्थित हो सकते हैं। यह परीक्षा जुलाई में आयोजित किए जाने की संभावना है। जबकि, इसका परिणाम अगस्त तक घोषित किया जाएगा।