CGBSE Chhattisgarh Board 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड द्वारा अभी तक परिणाम जारी करने की तारीख आधिकारिक तौर पर नहीं घोषित की गई है। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक और 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 4 लाख छात्र और 10वीं की परीक्षा में लगभग 5 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं, साल 2021 में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 2.84 छात्र उपस्थित हुए थे। जिसमें से 2.71 लाख छात्र फर्स्ट डिवीजन, 5,571 छात्र सेकंड डिविजन और 79 छात्र थर्ड डिवीजन के साथ पास हुए थे।
CGBSE 12th Result 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 12 मई 2022 को घोषित किए जाने की संभावना है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही रिजल्ट से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को पहले अधिकारियों द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा, जिसके बाद लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारी 10वीं और 12वीं के नतीजे सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर घोषित करेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में पिछले साल 224112 छात्र और 231999 छात्राएं शामिल हुए थीं।
पिछले साल 10वीं में 96.81 फीसदी छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिविजन से हुए थे। वहीं 900 से अधिक सेकेंड और 500 से अधिक थर्ड डिविजन से पास हुए थे।
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 4 लाख 61 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 19 मई को घोषित किया गया था।
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा का पास प्रतिशत 97.43 रहा।
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा का पास प्रतिशत 100 फीसदी था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट एक से दो दिन में जारी कर सकता है। अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की आधिकारिक डेट नहीं घोषित की गई है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। अभी रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की गई है।
अगर कोई छात्र 10वीं के किसी एक विषय में 30 फीसदी से कम नंबर पाता है, तो उसे फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 30 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है।
सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में 8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चली थी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 3 मार्च 2022 से 23 मार्च 2022 तक किया गया था। परीक्षा कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत आयोजित की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 14 मई को घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर घोषित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज नहीं घोषित किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि अभी रिजल्ट की डेट नहीं जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के छात्र एसएमएस के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को CG12 और अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर मैसेज करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें। रोल नंबर के जरिए ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में टाॅपर्स के हेलीकॉप्टर राइड का मौका मिलेगा। पिछले दिनों इसकी घोषणी राज्य के सीएम ने की थी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। टॉपर्स लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जार की जाएगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में पिछले साल 2.71 लाख छात्रों ने प्रथम श्रेणी में, 5,570 ने द्वितीय श्रेणी और 79 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की थी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पिछले साल कुल 2.84 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पिछले साल 97.43 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आ सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर cgbse.nic.in और cg.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 12वीं का रिजल्ट 12 मई 2022 को और 10वीं का रिजल्ट 14 मई 2022 को घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट ही तारीख नहीं घोषित की गई है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 का आयोजन 2 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक किया गया था।
Chhattisgarh Board 12th Result 2022: यदि छात्र बोर्ड द्वारा जारी परिणाम से संतुष्ट न हो तो वह सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए भी उपस्थित हो सकते हैं। यह परीक्षा जुलाई में आयोजित किए जाने की संभावना है। जबकि, इसका परिणाम अगस्त तक घोषित किया जाएगा।
