RBSE यानी राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज दोपहर 3.15 बजे 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर देगा। स्टूडेंट्स आज अपने रिजल्ट्स देख सकेंगे। आपको बता दें 12वीं के रिजल्ट पहले ही जारी हो चुके हैं। चलिए समझते हैं रिजल्ट एनालिसिस। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10,82,972 स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। पिछले साल भी एसएससी यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा में 10,72,799 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे इनमें 4,83,282 लड़के और 3,63,781 लड़कियां थीं। लड़कों का पास प्रतिशत 79.01 फीसद था वहीं लड़कियों का इससे थोड़ा कम 78.89 फीसद था। 2017 में 10वीं का ओवर ऑल पास परसेंटेज 78.96 फीसद रहा। वहीं 2016 में 10वीं का पास परसेंटेज 75.89% था। इस साल के आंकड़े कुछ ही देर में आपके सामने होंगे। चलिए अब एक नजर डालते हैं 12वीं के आंकड़ों पर।
RBSE 12th Results 2018: राजस्थान 12वीं बोर्ड के रिजल्ट पहले ही जारी हो चुके हैं। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे 1 जून को शाम 6.15 बजे जारी हुए थे। वहीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे एक साथ 23 मई की शाम 6.15 बजे जारी किए गए थे। आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 88.92 फीसद रहा। कॉमर्स का ओवर ऑल पास प्रतिशत 91.09 फीसद और साइंस का ओवर ऑल पास प्रतिशत 86.60 फीसद रहा। चलिए और विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।
Raj Board, RBSE 10th Result 2018 LIVE UPDATES
RBSE 12th Science Results 2018: साइंस की परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्य 2,46,222 थी जिनमें से 2,43,516 ही परीक्षा में बैठे। इनमें 1,72,922 लड़के और 70,594 लड़कियां थीं। लड़कों का पास प्रतिशत 85.08 फीसद रहा। परीक्षा पास करने वाले लड़कों की संख्या 1,47,122 है। वहीं 7,844 को सप्लिमेंट्री मिली। लड़कियों के पास प्रतिशत की बात करें तो 63,770 लड़कियां पास हुई हैं। इनमें से 2,778 की सप्लिमेंट्री आई। पास परसेंटेज की बात करें तो यह लड़कों की तुलना में बेहतर रहा, 90.33 फीसद। परीक्षा पास करने वाले कुल स्टूडेंट्स की संख्या 2,10,892 है।
RBSE 12th Commerce Results 2018: कॉमर्स में रजिस्टर्ड यूजर्स की तादाद 42,657 थी जिनमें से सिर्फ 42,116 ने परीक्षा दी। इनमें लड़कों की तादाद 27,720 और 14,396 लड़कियां थीं। परीक्षा में 24,735 लड़के पास हुए और 1505 की सप्लिमेंट्री आई। वहीं 13,627 लड़कियां पास हुईं जबकि 444 को सप्लिमेंट्री मिली है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में बेहतर रहा। परीक्षा में 94.66 फीसद लड़के और 89.23 फीसद लड़कियां पास हुईं। पास होने वाले कुल स्टूडेंट्स की तादाद 38,362 हुई।
RBSE 12th Arts Results 2018: आर्ट्स की परीक्षा में 5,27,429 स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की संख्या 5,37,206 थी। परीक्षा देने वालों में 2,75,490 लड़के और 2,44,326 लड़कियां थीं। इनमें से 2,42,250 लड़के पास हुए और जबिक 13,836 को सप्लिमेंट्री मिली। लड़कों का पास परसेंटेज 86.67 फीसद था। वहीं 2,44,326 लड़कियों में से 2,26,741 लड़कियां पास हुईं और 9,395 को सप्लिमेंट्री मिली। लड़कियों का पास परसेंटेज लड़कों से अधिक 91.46 फीसद रहा।

