CGBSE Class 10th Result 2021: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CGBSE 10वीं का रिजल्ट 2021 आज 19 मई को सुबह 11 बजे जारी 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया। स्टूडेंट्स सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 चेक कर सकते हैं। सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो गया है। कक्षा 10 का रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां भी साझा किया जाएगा।

CGBSE 10th Result 2021: Direct link

इससे पहले, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए मानदंड जारी किया था। यह घोषणा की गई थी कि छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा के लिए पास किया जाएगा। साथ ही, जो छात्र प्रक्टिकल में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें पास अंक दिए जाएंगे। सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया गया है। थ्योरी विषयों में 75 में से अधिकतम 72 अंक दिए जाएंगे, जबकि व्यावहारिक परीक्षा के लिए 70 अंकों में से 68 अंक दिए जाएंगे। लगभग 4.6 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्रों और साथियों को सलाह दी जाती है कि वे सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2021 पर अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक साइट चेक करते रहें।

CGBSE 10th Result 2021: Check here live Update

Live Blog

CGBSE 10th Result 2021: 

Highlights

    17:25 (IST)19 May 2021
    CGBSE Class 10th Result 2021 Live Updates: इतने लड़के और लड़कियां पास

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने आज 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया, जिसमें 224112 लड़कों और 231999 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

    15:03 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: इस तरह तैयार किया गया कक्षा दसवीं का रिजल्ट

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। साथ ही सीजीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद नई मूल्यांकन नीति के जरिए अंतिम परिणाम तैयार किए गए। मूल्यांकन नीति के तहत प्रत्येक विषय 75 अंकों में से केवल 72 अंक, 70 अंकों के प्रश्न पत्र में 68 अंक और प्रैक्टिकल के 30 अंकों में से अधिकतम 29 अंक ही मान्य होंगे।

    14:20 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: पहली बार इतने बच्चों की फर्स्ट डिवीजन

    उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 4 लाख 46 हजार 393 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 9024 सेकंड डिवीजन में और 55676 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।

    13:45 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: .96 फीसदी छात्र सेकेंड डिविजन

    प्रथम श्रेणी में 96.81 फीसदी पास हुए। 1.96 फीसदी छात्र सेकेंड डिविजन में और 1.23 फीसदी छात्र थर्ड डिविजन में पास हुए हैं। करीब 4.61 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है।

    13:15 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: सीजीबीएसई कक्षा 10 परिणाम की जांच कैसे करें

    रिजल्ट अब वेबसाइट- cgbse.nic.in, results.cg.nic.in पर उपलब्ध है। रिजल्ट लिंक- हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम पर क्लिक करें। रोल नंबर, कैप्चा दर्ज करें। परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

    12:44 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित, बहुमत को मिला फर्स्ट डिवीजन

    रजिस्टर्ड 4.61 लाख में से 446393 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त किए जो घोषित कुल परिणाम का 96.81 प्रतिशत है। कुल 9024 कक्षा 10 के छात्रों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की जो परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कुल छात्रों का 1.96 प्रतिशत है। इसी तरह, 5676 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिला है जो हाई स्कूल परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल छात्रों का 1.23 प्रतिशत है।

    12:08 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: 6000 से अधिक बच्चों का परीक्षा फॉर्म निरस्त

    इस परीक्षा में चार लाख 67 हजार 261 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6168 का परीक्षा फार्म रद हो गया है। बाकी बचे चार लाख 61 हजार 93 परीक्षार्थी का परिणाम जारी किया गया है। परिणाम में दो लाख 24 हजार 112 परीक्षार्थी छात्र व दो लाख 31 हजार 999 छात्राएं शामिल थीं।

    11:51 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: 97.90 लड़कियों की फर्स्ट डिवीजन

    लड़कियों में कुल 97.90 प्रतिशत फर्स्ट डिवीजन, 1.30 फीसदी सेकंड डिवीजन और 0.80 फीसदी थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। इस साल पास प्रतिशत शत-प्रतिशत पर पहुंच गया।

    11:27 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: 100% रहा पास प्रतिशत

    माध्यमिक, कक्षा 10 की परीक्षा के लिए नामांकित सभी छात्रों को पास घोषित किया गया, क्योंकि राज्य बोर्ड ने 100 प्रतिशत पासिंग प्रतिशत दर्ज किया। स्टूडेंट्स का मूल्यांकन आंतरिक असाइनमेंट के आधार पर किया गया था

    11:23 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: पास होने वाले कर सकते हैं ये काम

    जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, वे अपने संबंधित स्कूल या बोर्ड कार्यालय से अपना पास प्रमाण पत्र और मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। विवरण बोर्ड द्वारा अधिसूचित किया जाएगा।

    11:18 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: 446393 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन पास

    इसके लिए 4,67,261 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 446393 ने फर्स्ट डिवीजन और 9024 सेकंड डिवीजन पास हुए। जो छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले थे, वे अपना परिणाम घोषित होने के बाद cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

    10:59 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: सचिव ने दी थी ये जानकारी

    माशिमं के सचिव प्रोफेसर वीके गाेयल ने बताया कि 10वीं की परीक्षा को निरस्त करके इस बार असाइनमेंट के आधार पर विद्यार्थियों को अंक दिए जाएंगे। यदि किसी छात्र ने असाइनमेंट नहीं जारी किया या प्राेजेक्ट या प्रैक्टिकल की परीक्षा में शामिल नहीं हुआ है तो उसे न्यूनतम उत्तीर्ण अंक दिए जाएंगे।

    10:51 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: . cgbse.nic.in पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

    उम्मीदवार वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डाउनलोड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण, रोल नंबर दर्ज करें। कक्षा 10 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

    10:40 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: स्टूडेट्स ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

    बोर्ड बताया है कि 19 मई 2021 को दिन के 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शिक्षा विभाग द्वारा परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

    10:26 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: पिछले साल के 10वीं के टॉपर

    रैंक 1 - मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप - 100 फीसदी मार्क्स - 
    रैंक 2 -  बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत - 99.33 फीसदी मार्क्स 
    रैंक 3 - बालोद की भारती यादव - 98.67 फीसदी मार्क्स
    रैंक 3-  जशुपर जिले के निखिल साउ- 98.67 फीसदी मार्क्स
    रैंक 4- जंजगीर जिले का बिजेन्द्र कुमार - 98.50 फीसदी मार्क्स
    रैंक 5- बालोद की ममता सिंह -  98.33 फीसदी मार्क्स
    रैंक 5- प्रतिभा सिखेरिया - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
    रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
    रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
    रैंक 5- गुलाम रब्बानी - जशपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
    रैंक 6- रितेश कुमार सिन्हा - बालोद - 98.17 फीसदी मार्क्स
    रैंक 6- छाया निर्मलकार - जंजगीर - 98.17 फीसदी मार्क्स
    रैंक 6- असद इकबाल - सूरजपुर - 98.17 फीसदी मार्क्स

    10:09 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: दिए जाएंगे न्यूनतम मार्क्स

    नई मूल्यांकन पॉलिसी के तहत राज्य के रेगुलर स्टूडेंट्स जो कोविड-19 के कारण प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट्स में शामिल नहीं हो पाए थे, वो उन्हें पास होने के लिए न्यूनतम मार्क्स दिए जाएंगे।

    10:02 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट

    पिछले साल 10वीं में 73.62% स्टूडेंट्स पास हुए थे। 10वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा ने टॉप किया था। 10वीं परीक्षा में 3,92,163 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 10वीं में लड़कियों का प्रतिशत 76.28 और लड़कों का प्रतिशत 70.53 रहा था।

    09:51 (IST)19 May 2021
    CGBSE 10th Result 2021: 15 अप्रैल से शुरू होने थे एग्जाम

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते 15 अप्रैल से शुरू होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी थी। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते छात्र, अभिभावक और शिक्षक परीक्षा के आयोजन को लेकर काफी परेशान थे और इसे स्थगित करने की मांग कर रहे थे।