CGBSE Class 10th Result 2020s: Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आज, मंगलवार, 23 जून को जारी किया गया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इनके अलावा रिजल्ट थर्ड पार्टी वेबसाइट्स examresults.net, results.nic.in और indiaresults.com पर भी चेक किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा मार्च में निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण कुछ परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा।
Check Direct Link: CGBSE 12th Result 2020 | CGBSE 10th Result 2020
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपके इंफोर्मेशन सेंटर में जाना होगा। वहां आपको Class 10th Result लिखा दिखाई देगा। उस पर आपको क्लिक करना है। क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको अपना रोल नंबर और कैप्चा डालना है। इसके बाद सबमिट कर देना है। आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा। इसके बाद, बोर्ड ने शेष परीक्षाओं को रद्द कर दिया और घोषणा की कि स्टूडेंटस् को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर बचे हुए एग्जाम्स में नंबर दे दिए जाएंगे। पिछले साल 10वीं में करीब 3.5 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट वेबसाइट के अलावा SMS से भी चेक कर पाएंगे।
CGBSE Class 10th, 12th Result 2020: Check here
CGBSE के प्रोफेसर वीके गोयल ने मीडिया को बताया था कि जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं, उन विषयों में इंटर्नल मार्किंग के आधार पर छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
इस बार छत्तीसगढ़ में पहली बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में वोकेशनल कोर्स के लिए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे, वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सिर्फ भूगोल विषय के लिए इंटरनल असेसमेंट के आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे।
12वीं में टिकैश वैष्णव टॉपर हैं जबकि 10वीं में प्रज्ञा कश्यप टॉपर हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में इस बार 10वीं में 73.62% और 12वीं 78.59% उत्तीर्ण हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दे चुके छात्र अपना स्कोर कार्ड रिजल्ट पोर्टल पर cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।
CGBSE के प्रोफेसर वीके गोयल ने मीडिया को जानकारी दी थी कि जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं, उन विषयों में इंटर्नल मार्किंग के आधार पर छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में इस बार 10वीं में प्रज्ञा कश्यप टॉपर, उन्हें 100 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि प्रशंसा राजपूत सेकेंड टॉपर हैं और इन्हें 99.33 मार्क्स मिले हैं और भारती यादव थर्ड टॉपर हैं और इन्हें 98.67 मार्क्स मिले हैं।
रैंक 1 - मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप - 100 फीसदी मार्क्स -
रैंक 2 - बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत - 99.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 3 - बालोद की भारती यादव - 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 3- जशुपर जिले के निखिल साउ- 98.67 फीसदी मार्क्स
रैंक 4- जंजगीर जिले का बिजेन्द्र कुमार - 98.50 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- बालोद की ममता सिंह - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- प्रतिभा सिखेरिया - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- वीरेन्द्र - रायपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 5- गुलाम रब्बानी - जशपुर - 98.33 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- रितेश कुमार सिन्हा - बालोद - 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- छाया निर्मलकार - जंजगीर - 98.17 फीसदी मार्क्स
रैंक 6- असद इकबाल - सूरजपुर - 98.17 फीसदी मार्क्स
छत्तीसगढ़ की लड़कियों ने 10 वीं और 12 वीं कक्षा में लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल की परीक्षा में 73.62 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें लड़कियों ने 76.28 प्रतिशत अंक लाकर लड़कों को पछाड़ दिया और 10 वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले कुल लड़कों में से 70.53 बोर्ड पास कर सके।
प्रज्ञा कश्यप ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मुंगेली की लड़की ने 600 में से 600 अंक प्राप्त किए। प्रशांसा राजपूत और भारती यादव ने क्रमश: 99.33 प्रतिशत और 98.67 प्रतिशत के साथ दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
जब वेबसाइट पर लोड कम होगा उसके बाद ही वे लॉगइन करके अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. बेहतर यह होगा कि पहले से बंद पड़ी साइट पर बार-बार लॉगिन न करें और उसे कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें
इस बार 10वीं में 3,92,163 परीक्षार्थी और 12वीं में 2,77,563 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) अपनी आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 16 जून को जारी कर सकता है। छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक करना होगा।
इसके अलावा, यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ने नक्सली क्षेत्रों जैसे जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बलरामपुर, राजनांदगाव के छात्रों को सुधार और पुनर्मूल्यांकन फॉर्म भरने के लिए 50% शुल्क रियायत दी है।
यदि किसी कॉपी में कोई कमी पाई जाती है, तो भी उसे जारी करने की प्रक्रिया में, उम्मीदवार के परिणाम में अपडेट किया जाएगा। छात्र पूरी जानकारी ले सकते हैं और परिणामों के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक चेक रख सकते हैं।
पिछले माह छत्तीसगढ़ के शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला ने कहा था कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट डेटा का पोस्ट मूल्यांकन चल रहा है।
खेलकूद में राज्य स्तर पर 10, राष्ट्रीय स्तर पर 15 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 अंक, एनसीसी में आरडी परेड, मावलंकर शूटिंग, वायु सैनिक, नौसेना कैम्प और थल सेना कैम्प के लिए 15 अंक, डी कैट में 10 अंक, एनएसएस में आरडी परेड में 15 अंक मिलते हैं।
वर्ष 2019 की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था। वर्ष 2019 में 10वीं में कुल 3,88,120 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था जिनमें से कुल 2,61,177 ने परीक्षा पास की थी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज दसवीं और 12वीं क्लास के नीजे जारी करेगा। बोर्ड (CGBSE) आज 11 बजे नतीजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जारी करेगा।