HPBOSE 12th Exam Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12 वीं क्लास की परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी उनका रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से 28 मार्च तक हुई थी। इस साल बोर्ड ने फिजिक्स और कंप्यूटर की परीक्षा को दोबारा कराया था। फिजिक्स और कंप्यूटर के पेपर लीक होने के आरोप लगे थे जिसके बाद दोबारा पेपर कराए गए। पेपर लीक के मामले में कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।
बता दें इस साल हिमाचल प्रदेश में करीब 2017 में करीब 5 लाख 98 हजार 348 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी जो पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा थी। बीते साल 2016 में परीक्षा में 4 लाख 43 हजार 216 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे। जिसमें से 84.69 फिसदी छात्र पास हुए। इस साल देखना होगा कि कितने छात्रों को कामयाबी मिलती है।
हिमाचल प्रदेश में 12 वीं की परीक्षा का आयोजन हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला करती है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय भी धर्मशाला में ही है। हर साल परीक्षा फरवरी- मार्च में कराई जाती है। परीक्षा का परिणाम हर वर्ष अप्रैल के आखिरी में या मई की शुरुआत में आता है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की स्थापना 1968 में हुई थी। बोर्ड पेपर लेने के अलावा राज्य के पाठयक्रम और पुस्तकें भी जारी करता है। शिक्षा के संबंध में सारे फैसले बोर्ड ही लेता है। 12 वीं की परीक्षा के अलावा 10वीं की परीक्षा का आयोजन भी यहीं से किया जाता है।
ऐसे देखें HPBOSE 12th Exam Result:-
1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं (hpbose.org)
2. इसके बाद “Results” पर क्लिक करें और होम पेज पर “Student corner” पर जाकर क्लिक करें।
3. इसके बाद लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट आने के बाद परिणामों को यहां देखा जा सकता है।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे रोलनंबर मांगा जाएगा।
5. रोलनंबर डालने के बाद आपका परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
6. अपने परिणाम की कॉपी को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।