NEET Result 2018, CBSE NEET UG Result 2018, http://www.cbseneet.nic.in: सीबीएसई NEET Result 2018, NEET 2018 Result, CBSE NEET Result 2018, 2018 CBSE NEET Result आज (4 जून) जारी कर दिया है। NEET 2018 Result कैंडिडेट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सेक्रेटरी अनिल स्वरूप ने ट्वीट करके बताया था कि रिजल्ट आज (4 जून) को जारी किया जाएगा। CBSE, NEET UG का एग्जाम MBBS और BDS के लिए आयोजित करता है। यह एग्जाम नेशनल लेवल पर आयोजित कराया जाता है। इसमें AIIMS, JIPMER को छोड़कर बाकी सभी संस्थानों में मेडिकल और डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए NEET का स्कोर मान्य होता है।

ऐसे करें NEET 2018 Result चेक: NEET 2018 Result देखने के लिए सबसे पहले cbseresults.nic.in या cbseneet.nic.in पर लॉगिन करें। अब यहां होम पेज पर NEET 2018 Result देखने के लिए लिंक दिखाई दे रहा होगा। अब इस लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। अब नए पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि जरूरी डिटेल्स डाल दें। डिटेल्स डालने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

NEET Result 2018, CBSE NEET UG Result 2018 LIVE UPDATES

Live Blog

सीबीएसई नीट रिजल्ट 2018 LIVE UPDATES

Highlights

    15:10 (IST)04 Jun 2018
    NEET 2018 की कटऑफ

    14:00 (IST)04 Jun 2018
    ये हैं NEET 2018 Topper

    NEET UG 2018 में कल्पना कुमारी ने टॉप किया है। कल्पना कुमारी के फिजिक्स में 180 में से 171 नंबर आए हैं। केमिस्ट्री में 180 में से 160 नंबर आए हैं। वहीं बायोलॉजी में 360 में से 360 नंबर आए हैं। इस तरह 720 में से कल्पना के 691 नंबर आए हैं।

    13:38 (IST)04 Jun 2018
    NEET Result 2018, की कट ऑफ लिस्ट जारी

    UR: 50th percentile (691 - 119)
    OBC: 40th percentile (118 - 96)
    SC: 40th percentile (118 - 96)
    ST: 40th percentile (118 - 96)
    UR-PH: 45th percentile (118 - 107)
    OBC-PH: 40th percentile (106 - 96)
    SC-PH: 40th percentile (106 - 96)
    ST-PH: 40th percentile (106-96)

    13:22 (IST)04 Jun 2018
    NEET Result 2018,136 शहरों में हुई थी परीक्षा

    पूरे देश में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए 13,26,725 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन 136 शहरों के 2255 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। वहीं इन उम्मीदवारों में 5,80,648 पुरुष उम्मीदवार और 7,46,076 महिला उम्मीदवार शामिल थे। वहीं एक ट्रांसजेंडर ने भी नीट परीक्षा में हिस्सा लिया था।

    13:16 (IST)04 Jun 2018
    जल्दी घोषित हुआ NEET UG Result 2018

    NEET 2018 के नतीजे अपने तय समय से पहले ही जारी कर दिए गए है। सेक्रेटरी अनिल स्वरूप ने ट्वीट करके बताया था कि रिजल्ट आज (4 जून) को दिन में 2 बजे जारी किया जाएगा, लेकिन रिजल्ट करीब साढ़े 12 बजे ही जारी कर दिया गया।

    13:06 (IST)04 Jun 2018
    इन जगहों पर लागू नहीं होता NEET का स्कोर

    नीट की परीक्षा मेडिकल व डेन्टल कॉलेजों में दाख‍िले के ल‍िए आयोज‍ित की जाती है। यह परीक्षा AIIMS और JIPMER पुदुचेरी जैसे चुनिंदा संस्थानों को छोड़कर देश के सभी मेडिकल संस्थानों में MBBS/BDS कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए आयोजित की जाती है।

    13:03 (IST)04 Jun 2018
    इन पर था बैन

    सीबीएसई की नीट की परीक्षा में उम्मीदवार को हल्के कलर की हाफ बाजू की कमीज/शर्ट पहनकर आनी थी। उम्मीदवारों के कपड़ों में बड़े बटन, बैज या कोई फूल नहीं लगे होने चाहिए थे। उम्मीदवारों से कहा गया था कि वह परीक्षा केंद्र में जूते न पहन कर आए। जूते की जगह वह स्लीपर पहनकर आ सकते हैं। लड़कियां कंगन, अंगूठी, झुमका, कान के बुंदे, पिन, चेन, हार, बैज और ब्रोच पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं ले सकतीं थी।

    12:44 (IST)04 Jun 2018
    सख्त थे नियम

    सीबीएसई द्वारा जारी कड़े नियमों औऱ ड्रेस कोड के अनुसार, परीक्षा सेंटर के अंदर जूलरी, जूते, बेल्ट, नोजपिन, हेयर क्लिप, रूमाल, पेन-पेंसिल आदि लेकर जाने की सख्त मनाही थी।

    12:40 (IST)04 Jun 2018
    11 भाषाओं में होंगे एग्जाम

    नीट की परीक्षा 11 भाषाओं में आयोज‍ित की गई थी। एग्‍जाम के बाद सीबीएसई ने 24 मई को आंसर शीट भी जारी की थी। र‍िजल्‍ट जानने के ल‍िए सीबीएसई की ऑफिश‍ियल बेवसाइट पर जाना होगा।

    12:38 (IST)04 Jun 2018
    CBSE ने जारी किया NEET UG Result 2018

    NEET UG Result 2018 जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट cbseneet.nic.in पर चेक कर सकते हैं। ज्यादा ट्रेफिक की वजह से वेबसाइट खुलने में दिक्कत कर रही है। इसलिए कैंडिडेट्स cbseresults.nic.in भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    12:22 (IST)04 Jun 2018
    इसलिए चर्चा में रहा NEET 2018

    इस साल फिर NEET के कुछ परीक्षा केंद्र खबरों में थे। इस साल इनविजिलेटर्स द्वारा सख्त उपायों को लेकर ऐसा हुआ। एक महिला उम्मीदवार ने शिकायत की कि सुरक्षा जांच के दौरान उसे अपने अंडर गारमेंट्स उतारने के लिए मजबूर किया था।

    12:18 (IST)04 Jun 2018
    NEET 2018: आंसर की और OMR सीट

    सीबीएसई ने पहले एनईईटी यूजी 2018 की ओएमआर सीट्स और उत्तर कुंजी को cbseneet.nic.in पर प्रदर्शित किया था। सीबीएसई ने प्रति जवाब चेक कराने के लिए 1000 रुपए नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस का मौका दिया था।