CTET Admit Card 2018: Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही Central Teacher Eligibility Test (CTET) के एडमिट कार्ड जारी करेगा। CTET परीक्षा 09 दिसंबर, 2018 को आयोजित होनी है। CTET Admit Card अगले सप्ताह ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। देशभर में CTET 22 भाषाओं में और 92 शहरों में कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने CTET Admit Card आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CTET का आयोजन CBSE कराता है। इसके लिए आवेदन 1 अगस्त 2018 से शुरू होकर 27 अगस्त 2018 तक चले थे। CTET 2018 में दो पेपर होंगे। पेपर-I और पेपर- II. पहले पेपर II होगा। इसका समय सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद पेपर I दोपहर 2 से 4:30 बजे तक चलेगा।

दोनों पेपर लिखने के लिए उम्मीदवार को ढाई घंटे का समय मिलेगा। पेपर-I कक्षा 1 से 5वीं तक के अध्यापक पद के उम्मीदवारों के लिए है जबकि पेपर- II की कक्षा 6 से 8वीं के अध्यापक पद के उम्मीदवारों के लिए है। चलिए अब जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका।

ऐसे डाउनलोड करें CTET Admit Card 2018
Step 1: CTET Admit Card Download करने के लिए विजिट करें ctet.nic.in पर
Step 2: होम पेज से ‘CTET Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें
Step 3: अपनी डिटेल्स सबमिट करें
Step 4: डिटेल्स सबमिट करते ही CTET Admit Card खुल जाएगा
Step 5: CTET Admit Card Download कर प्रिंट निकाल लें