RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: आरबीएसई बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे आज 20 मई 2024 की दोपहर 12.15 बजे घोषित कर दिए गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आरबीएसई 12वीं परिणाम (RBSE 12th result) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों के साथ रैंक, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़के और लड़कियों के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पूरक परीक्षा और रिचेकिंग के लिए आवेदन की तारीखों को भी जारी किया गया।
RBSE 10th 12th Result 2024 Direct Link LIVE: Check Here
राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 (Rajasthan Board 12th Result 2024) को जारी करने के बाद आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (RBSE official website) rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया गया। परिणाम जारी होने के बाद छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। अगर आप राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) के छात्र हैं और 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जान लीजिए आरबीएसई रिजल्ट 2024 (RBSE Result 2024) की LIVE UPDATE
RBSE 5th, 8th Result 2024 LIVE: Check Here
राजस्थान आरबीएसई बोर्ड 12वीं परिणाम कैसा रहा?
सभी स्ट्रीम के परिणाम 95% से ऊपर
साइंस स्ट्रीम- 97.75%
वाणिज्य- 98.95%
कला- 96.88%
RBSE 12th Arts, Commerce, Science Result 2024 Direct Link
राजस्थान बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं और अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम पूरा होने के बाद 10वीं का परिणाम भी जल्द जारी किया जाने वाला है, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी होने वाली है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम इस महीने के आखिरी में आएगा। माना जा रहा है कि 30 को परिणाम जारी किया जा सकता है। हालांकि पहले इसे लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
एसएमएस के जरिए आरबीएसई 10वीं परिणाम 2024 देखने के लिए एसएमएस टाइप करें और दिए गए नंबर पर भेज दें।
RJ10 रोल नंबर टाइप करें
अब इसे 56263 पर भेजें
आरबीएसई परिणाम किन वेबसाइट्स पर देखें-
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाए तो एसएमएस और डिजीलॉकर के जरिए परिणाम देख सकते हैं।
आरबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड में छात्रों के बारे में जानकारी होगी। जिसमें उनका नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, जन्म तिथि, कुल प्राप्त अंक, विषय-वार अंक और उत्तीर्ण स्थिति शामिल होगी। बोर्ड के अधिकारियों ने 30 मार्च, 2024 को आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा संपन्न की।
सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज के दाईं ओर समाचार अपडेट पर जाएं।
लिंक पर क्लिक करें: परीक्षा परिणाम 2024।
माध्यमिक परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें और एक लॉगिन विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी।
रिजल्ट विंडो में रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आरबीएसई 10वीं बोर्ड परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। तारीख को लेकर किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। कल यानी 20 मई को राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि 10वीं का परिणाम महीने के आखिरी में आ सकता है। तारीख 30 मई मानी जा रही है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेश का इंतजार है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024: अंकों की जांच के लिए जरूरी दस्तावेज
परिणाम जांचने के लिए, आरबीएसई छात्रों को एडमिट कार्ड पर उल्लिखित अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024: खराब अंक? स्कोर सुधारने के तरीके
जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे जांच प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि बोर्ड कोई पूरक परीक्षा आयोजित नहीं करेगा।
राजस्थान बोर्ड आर्ट्स में पासिंग प्रतिशत 98.88 रहा। अब 5वीं, 8वीं और 10वीं के परिणाम का इंतजार है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी हो चुका है। 10वीं का परिणाम इस महीने की आखिरी में जारी होगा।
राजस्थान बोर्ड 12वीं में स्ट्रीम वाइस सबसे बेहतर रिजल्ट कॉमर्स स्ट्रीम का रहा है। कॉमर्स में 98.95 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। कॉमर्स में कुल 26,662 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 26,418 ने परीक्षा दी थी। इसमें कुल मिलाकर 98.95 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। कॉमर्स में 99.51 फीसदी छात्राएं और 98.66 फीसदी लड़के पास हुए हैं।
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया था। बोर्ड ने टॉपर्स के नाम का ऐलान नहीं किया था, लेकिन मीडिया में टॉपर्स की जानकारी साझा हो गई थी। अलवर की प्राची सोनी ने 12वीं कक्षा में पूरे राज्य से टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट प्राची को 100 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। उन्होंने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर बाड़मेर की तरुणा चौधरी हैं। उन्हें 99.80 फीसदी मार्क्स मिले हैं जबकि प्रियंका गुर्जर 96.20 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं।
स्टेप 1. अपने मोबाइल पर एसएमएस ऐप खोलें।
स्टेप 2. एक नया मैसेज टाइप करें RAJ10 (स्पेस) रोल नंबर और कक्षा 12 के लिए RAJ10 (स्पेस) रोल नंबर
स्टेप 3. इस मैसेज को 56263 पर भेजें।
स्टेप 4. बस कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट एसएमएस के रूप में आपके इनबॉक्स में होगा।
RBSE 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव: उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई कॉपियों के लिए 30 मई तक आवेदन किया जा सकता है। स्क्रूटनी के लिए उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए छात्र बिना विलंब शुल्क के 30 मई 2024 तक और विलंब शुल्क के साथ 4 जून 2024 तक ई-मित्र पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम में साइंस स्ट्रीम से प्राची सोनी ने टॉप किया है। प्राची को हर विषय में 100 में से 100 नंबर मिले हैं।
रैंक 1 टॉपर प्राची सोनी- 500 अंक (100 प्रतिशत अंक)
रैंक 2 टॉपर तरुणा चौधरी- 99.80 प्रतिशत अंक
रैंक 3 टॉपर- प्रियंका गु्र्जर- 96.20 प्रतिशत अंक
आरबीएसई 12वीं परिणाम 2024 लाइव: वरिष्ठ उपाध्याय स्ट्रीम का उत्तीर्ण प्रतिशत कैसा रहा
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 94%
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 91.55%
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 96.24%
राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद 10वीं के छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। जल्द ही 10वीं के नतीजे भी कर दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव: साइंस स्ट्रीम में कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा
पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या: 260078
उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या: 258071
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या: 252205
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य परिणाम 2024 जारी कर दिया है। पिछले साल की तुलना में उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि हुई है। कॉमर्स एक बार फिर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्ट्रीम है, जिसमें 98.95% छात्रों ने परीक्षा पास की है, 97.75% साइंस स्ट्रीम के छात्रों ने परीक्षा पास की है, और 96.88% आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों ने परीक्षा पास की है। 2023 में, विज्ञान स्ट्रीम का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.39% था, वाणिज्य का परिणाम 98.01% था और कला का परिणाम 92.35% था।
10वीं के रिजल्ट के लिए छात्रों को अभी इंतजार करना होगा। राजस्थान बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 इस महीने के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का नोटिफिकेशन एक दिन पहले उपलब्ध होगा। सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। अब जानिए 10वीं के परिणाम को लेकर क्या अपडेट है।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं बोर्ड परिणाम 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए लगभग 8,66,270 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3671 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
RBSE 12वीं रिजल्ट 2024: क्यों जारी नहीं होगी राजस्थान बोर्ड टॉपर लिस्ट?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है। बोर्ड का मानना है कि रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसमें छात्रों की संख्या कम या ज्यादा होने की संभावना रहती है। ऐसे में पहले जारी किया गया रिजल्ट मान्य नहीं है। संभव है कि कॉपी की दोबारा जांच में किसी दूसरे छात्र का नाम मेरिट लिस्ट में आ जाए।
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं बोर्ड परिणाम 2024: सभी स्ट्रीम के परिणाम 95% से ऊपर
साइंस स्ट्रीम- 97.75%
वाणिज्य- 98.95%
कला- 96.88%
आरबीएसई 12वीं परिणाम में कला के 96.88% छात्र हुए पास।