हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा आज (13 मई 2025) सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट का ऐलान किया। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना परीक्षाफल चेक कर सकते हैं। बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने बिना किसी नोटिफिकेशन के 12वीं का रिजल्ट जारी किया है।
इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 85.66 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा सा ज्यादा है। लास्ट ईयर 12वीं में कुल 85.31 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। इस साल 12वीं बोर्ड के लिए कुल 2.23 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 1,98,160 बच्चों ने रेगुलर मोड में और 25,232 ने सेल्फ स्टडी मोड में रजिस्ट्रेशन कराया था।
हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच किया था, जिसमें 5 लाख 16 हजार 787 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
RBSE 10th 12th Result 2025 LIVE Update Direct Link
हरियाणा बोर्ड 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम के तीन छात्रों ने टॉप किया है। इसमें दूसरे स्थान पर दो लड़कियां हैं और पहले स्थान पर कैथल के अर्पणदीप सिंह हैं। टॉपर्स की पूरी सूची के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
हरियाणा बोर्ड 12वीं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सियोन, माजरा (कैथल) के स्टूडेंट अर्पणदीप सिंह ने टॉप किया है। उनके 500 में से 497 मार्क्स हैं। वहीं दूसरे स्थान पर करीना और यशिका हैं उनके 495 मार्क्स हैं।
हरियाणा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में जींद ने टॉप किया है। इस जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे अधिक है। वहीं नूंह जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे कम है।
ग्रामीण क्षेत्रों में 85.94% छात्र पास हुए हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में 85.03% स्टूडेंट पास हुए हैं।
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक बच्चे पास हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 92.20% रहा। दूसरे नंबर पर आर्ट्स स्ट्रीम रहा, जिसका पास प्रतिशत 85.31% रहा। वहीं साइंस स्ट्रीम में 83.05% स्टूडेंट्स पास हुए।
इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के 85.94 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं जबकि शहरी क्षेत्रों में विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 85.03 फीसदी रहा है।
हरियाणा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्राइवेट स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 86.98 फीसदी रहा है जबकि सरकारी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 84.67 फीसदी रहा है।
इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम के कुल 85.31 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में कुल 83.05 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 92.20 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 85.66 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत हर बार की तरह बेहतर है। इस साल 12वीं में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं तो वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 81.86 फीसदी रहा है।
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वह नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर परिणाम तक पहुंचने का पूरा तरीका देख सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 85.66 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल यानी 2024 के मुकाबले बहुत ही थोड़ा सा ज्यादा है। लास्ट ईयर 12वीं में कुल 85.31 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।
हरियाणा स्कूल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने आज सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा की है।
हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज जारी होना है, लेकिन रिजल्ट जारी होने से पहले ही वेबसाइट डाउन हो गई है।

हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच किया था, जिसमें 5 लाख 16 हजार 787 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।
हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा अभी तक एचबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 को जारी नहीं किया है लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 और हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2025 को जारी किया जा सकता है। हालांकि, परिणाम जारी होने की सही तारीखों की जानकारी बोर्ड नोटिफिकेशन जारी होने पर ही मिल सकेगी।
हरियाणा बोर्ड आज कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों को बड़ी खुशखबरी देते हुए बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, एचबीएसई की तरफ से अभी रिजल्ट की डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक करना होगा।
उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर ही Result सेक्शन पर क्लिक करें।
अब Announcement सेक्शन में All Result के नीचे घोषित परिणाम का लिंक नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होगा। पिछले 6 साल के पासिंग प्रतिशत पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2021 (कोविड काल) को छोड़ दें तो पिछले साल यानी 2024 का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा था। पिछले साल 95.22 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे।
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल जारी होने की संभावना है। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को आया था। उससे पहले 2023 में रिजल्ट की घोषणा 15 मई को हुई थी जबकि 2022 में रिजल्ट 15 जून को जारी हुआ था।
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल घोषित होने की संभावना है। पिछले साल 12वीं का परिणाम 30 अप्रैल को जारी हुआ था। लास्ट ईयर कुल 2,13,504 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। हरियाणा बोर्ड 12वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 85.31% रहा था।
हरियाणा में इस साल 12वीं बोर्ड के लिए कुल 2.23 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 1,98,160 बच्चों ने रेगुलर मोड में और 25,232 ने सेल्फ स्टडी मोड में रजिस्ट्रेशन कराया था।
हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक करना होगा।
उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर ही Result सेक्शन पर क्लिक करें।
अब Announcement सेक्शन में All Result के नीचे घोषित परिणाम का लिंक नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
अब रिजल्ट का पेज ओपन होगा यहां अपना रोल नंबर/नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि/रजिस्ट्रेशन नंबर में से कुछ भी दर्ज कर Search Result पर क्लिक करें।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा में पिछले साल कुल 85.31 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 82.52 फीसदी था जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 88.14 प्रतिशत था।
पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अधिक रहा था। लास्ट ईयर 96.32 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं जबकि 94.22 फीसदी लड़के पास हुए थे।
पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में महेंद्रगढ़ जिला सबसे टॉप पर रहा था। 2024 में 12वीं का पासिंग प्रतिशत 82.52 फीसदी था।
हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में 33 नंबर लाने होंगे। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में 33 से कम नंबर आते हैं तो उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा। ऐसे में उन छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। छात्र अधिकतम 2 विषय के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
लास्ट ईयर हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 2,86,714 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे जिसमें से 2,73,01 स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा पास की थी। पिछले साल 10वीं का पासिंग 95.22 फीसदी रहा था। लास्ट ईयर 10वीं का रिजल्ट 12 मई को जारी हुआ था।
हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार भी एकसाथ ही जारी किए जाने की संभावना है। लास्ट ईयर हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया था।
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल जारी हो सकता है। स्टूडेंट ऑनलाइन तरीके से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा छात्रों के पास SMS और डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देखने का विकल्प होगा।
ताजा अपडेट के अनुसार, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 13 मई, 2025 (मंगलवार) को जारी होने की संभावना है। परिणाम जारी होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें रिजल्ट का ऐलान होगा और उसके बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।