BSEB Class 12th Result 2022 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इस परीक्षा के लिए राज्य के 13,45,939 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। बता दें कि इस बारे में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ये जानकारी दी थी कि 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे कक्षा बारहवीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 3 मार्च को जारी कर दी गई थी और छात्रों को 6 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। बिहार बोर्ड ने 26 फरवरी को कक्षा 12वीं के परिणाम के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सभी छात्र बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Bihar Board Class 12th Result 2022: बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट इंतजार छात्र लंबे समय से कर रहे थे। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।
एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र- छात्राओं को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं दो से अधिक विषय में फेल होने वाले विद्यार्थियों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 में करीब 2 लाख से 69 हजार छात्र फेल हो गए हैं। दो विषय में फेल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।
साइंस स्ट्रीम में 94.4 फीसदी के साथ सौरभ कुमार पहले स्थान पर रहें। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में संगम राज ने 96.4 नंबर हालिस कर टाप पर रहें। इस तरह 94.6 फीसदी नंबर के साथ अंतिम कुमार गुप्ता ने टॉप किया।
बिहार बोर्ड ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड12वीं परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में 83.7 फीसदी, आर्ट्स में 79.53 फीसदी और कॉमर्स में कुल 90.38 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस बार कुल 80.15 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस बार 12वीं परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की गई थी। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में टॉपरों की सूची भी जारी कर दी है।
बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट्स में कुल 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसमें 82.39 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं, जबकि 78.04 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई है।
बिहार बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in या biharboard.online.in या biharboard.ac.in पर विजिट करके नतीजे चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: Bihar Board Class 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रोल नंबर सहित मांगी गई डिटेल्स भरें और सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 4: स्क्रीन पर आपका रिजल्ट सामने दिखने लगेगा।
स्टेप 5: अब रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा 16 मार्च 2022 को दोपहर 3:00 बजे के बाद इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित होंगे।
साइंस स्ट्रीम में सोनाली कुमारी ने 471 अंकों के साथ टॉप किया था। सुगंधा कुमारी कॉमर्स स्ट्रीम में टॉपर थीं, जबकि मधु भारती और कैलाश कुमार कला में टॉपर थे।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in या biharboard.online.in या biharboard.ac.in पर चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड और कोड की आवश्यकता होगी।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा परीक्षा की आंसर की 3 मार्च 2022 को जारी की गई थी। इसके बाद सभी छात्रों को 6 मार्च 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।
अगर छात्र कक्षा 12वीं के नतीजों से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी आंसर शीट दोबारा चेक करवा सकते हैं। आंसर शीट रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन के लिये आवेदन करने की तारीख रिजल्ट घोषित करने के बाद जारी की जाएगी।
-साल 2021 में कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी तथा आयोजित की गई थी और परीक्षा का परिणाम 26 मार्च को जारी किया गया था।
- साल 2020 में 12वीं की परीक्षा का आयोजन 3 से 13 फरवरी तक किया गया था। वहीं,परीक्षा के नतीजे 24 मार्च 2020 को जारी किए गए थे।
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक इंटरमीडिएट या कक्षा 12 के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। इस एग्जाम के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएगें।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 की घोषणा आज होगी। विद्यार्थी onlinebseb.in व biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज दोपहर 3 बजे रिजल्ट जारी करेंगे।
बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 16 मार्च 2022 को दोपहर 3:00 बजे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा घोषित किया जाएगा।
स्टेप 1: बोर्ड की अधिकारिक biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
लड़कियों: 80.57% लड़के: 75.71%
साइंस
लड़कियों: 80.24% लड़के: 74.45%
कॉमर्स
लड़कियों: 94.50% लड़के: 89.90%
आर्ट्स
लड़कियों: 79.90% लड़के: 74.89%
2020 का पास प्रतिशत
कॉमर्स : 93.26%
आर्ट्स : 81.44%
साइंस : 77.39%
2019 का पास प्रतिशत
कॉमर्स : 93.02%
आर्ट्स : 76.53%
साइंस : 81.20%
साल 2021 में इंटरमीडिएट परीक्षा का पास प्रतिशत 78.04 प्रतिशत था। कॉमर्स स्ट्रीम में 91.48, आर्ट्स स्ट्रीम में 77.97 और साइंस स्ट्रीम में 77.39 पास प्रतिशत था।
साइंस स्ट्रीम में सोनाली कुमारी ने 471 अंकों के साथ टॉप किया था। सुगंधा कुमारी कॉमर्स स्ट्रीम में टॉपर थीं, जबकि मधु भारती और कैलाश कुमार कला में टॉपर थे।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा परीक्षा की आंसर की 3 मार्च 2022 को जारी की गई थी। इसके बाद सभी छात्रों को 6 मार्च 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि, कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2022 तक हुई थी।
बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 16 मार्च 2022 को दोपहर 3:00 बजे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा घोषित किया जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड द्वारा कोविड 19 महामारी के बावजूद भी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।