बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं, अब 10वीं के छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। पिछली बार 1 अप्रैल को 10वीं का रिजल्ट सामने आया था। छात्रों को बता दें कि 10वीं का रिजल्ट भी जल्दी ही जारी होने वाला है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको पिछले साल के पैटर्न की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
पिछले साल के पासिंग प्रतिशत ने तोड़े रिकॉर्ड
बता दें कि पिछली बार कुल 16,64,252 बच्चे बैठे थे जिसमें से 8,58,785 लड़कियां थीं और 8,05,467 लड़के थे। इनमें से 13,79,842 छात्र पास हुए थे। इसमें लड़कों के पास होने वाली संख्या 6,80,293 थी जबकि 6,99,549 लड़कियां पास हुईं। बात करें इस साल के पासिंग प्रतिशत की तो पिछले कई साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस साल बिहार 10वीं का पासिंग प्रतिशत 82.91 फीसदी रहा।
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: 4.5 लाख बच्चे फर्स्ट डिवीजन पास
बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम में कुल 4,52,302 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है जिनमें से 2,52,846 लड़के और 1,99,456 लड़कियां हैं। इसी तरह सेकेंड डिवीजन छात्रों के पास होने की संख्या 5,24,965 है। इसमें 2,52,121 लड़के और 2,572,844 छात्राएं शामिल हैं।
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: लड़कों के मुकाबले लड़कियां अधिक हुईं पास
पिछले साल बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 में लड़कियां सबसे अधिक पास हुईं थीं। लड़कों की तुलना में लड़कियों के पास होने की संख्या अधिक थी। बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 16,64,252 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे जिनमें से 8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के थे।
देखिए 2024 के टॉपर्स की लिस्ट
पूर्णिया के जिला स्कूल के शिवांकर कुमार ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया। कुमार को 97.80 प्रतिशत अंक मिले थे। समस्तीपुर के आदर्श कुमार ने 488 अंक हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया था। तीसरे नंबर पर चार छात्र हैं- आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पलक कुमारी, साजिया परवीन। इन सभी ने 486 अंक हासिल किए।
Bihar Board 10th Sarkar Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
बिहार बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और bsebmatric.org पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध ‘बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2024‘ लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: रोल नंबर रोल कोड दर्ज करें और सबमिट पर जाएं।
स्टेप 4: बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: मार्कशीट ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें।