BSEB Board Bihar Class 10th Result Highlights: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉप तीन पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। औरंगाबाद की छात्रा रामायणी रॉय ने पहला स्थान हासिल किया है। रामायणी को 487 अंक प्राप्त हुए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 17 लाख छात्रों ने भाग लिया था। बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि, इस परीक्षा का आंसर की 8 मार्च को जारी किया गया था और छात्रों से 11 मार्च 2022 तक आपत्ति मांगी गई थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
Bihar Board 10th Result 2022 Highlights: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोपहर 3 बजे घोषित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित रहें। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।
जो छात्र इस बार 10वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षाओं के बारे में जल्द ही बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी साझा की जाएगी।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2022 काम नहीं कर रही है। इस दौरान छात्र वैकल्पिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2022 देख सकते हैं।
- secondary.biharboardonline.com
- results.biharboardonline.com 2022
इससे पहले 2021 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा जारी बिहार कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में कुल 101 छात्रों को शामिल किया गया था। इनमें से 14 छात्र सिमुलतला आवासीय विद्यालय के थे।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के 5 छात्रों ने शीर्ष 10 में स्थान हासिल किया है। प्रिया राज ने 482 अंक हासिल कर छठा स्थान हासिल किया है।
रामायणी रॉय को 97.40% के साथ पहला स्थान, सानिया कुमारी और विवेक कुमार को 97.20% के साथ दूसरा स्थान और प्रज्ञा कुमारी को 97% के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से 4,24,587 छात्र, सेकेंड डिवीजन से 5,10,411 छात्र और थर्ड डिवीजन से 3,47,637 छात्र पास हुए हैं।
पटेल हाई स्कूल, औरंगाबाद की छात्रा रामायणी रॉय ने पहला स्थान हासिल किया है। रामायणी को 487 अंक प्राप्त हुए हैं। नवादा जिले की सानिया और मधुबनी के विवेक ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इन दोनों को 486 अंक मिले हैं। वहीं, प्रज्ञा कुमारी को 485 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर आई हैं।
बिहार बोर्ड ने पहली बार मार्च महीने में रिजल्ट जारी किया है। इसमें 8 लाख 20 हजार छात्र और 7 लाख 90 हजार छात्राओं ने परीक्षा दी है। बता दें कि टॉप 10 में 47 छात्र शामिल हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 79.88 फीसद छात्र पास हुए हैं। 16,11,099 छात्रों में से 12,86,971 छात्र पास हुए हैं, जबकि 3,24,128 छात्र फेल हुए हैं।
Bihar Board 10th Result 2022 Live: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट टॉप 10 में 47 छात्र
बिहार बोर्ड ने पहली बार मार्च महीने में रिजल्ट जारी किया है। इसमें 8 लाख 20 हजार छात्र और 7 लाख 90 हजार छात्राओं ने परीक्षा दी है। बता दें कि टॉप 10 में 47 छात्र शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर भी उपस्थित रहें।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जल्द ही लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। रिजल्ट घोषित करने के लिए दोपहर 3 बजे का समय तय किया गया था, लेकिन अभी तक बिहार बोर्ड की वेबसाइट डाउन है।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अभी खुल नहीं रही है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार बोर्ड के परिणाम को लेकर अपडेट के लिए बीएसईबी के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज को देखते रहें।
बिहार बोर्ड मैट्रिक का परिणाम थोड़ी ही देर में जारी होने वाला है। ऐसोे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर निकाल कर रख लें, जिससे रिजल्ट जारी होने के बाद कोई परेशानी न हो।
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एसएमएस के माध्यम से बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को टाइप करना होगा: बीएसईबी(रोल नंबर) लिखर इसे 56263 भेजना होगा।
छात्र आज बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना मैट्रिक का परिणाम देख सकेंगे। इसके बाद छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से मार्कशीट की हार्ड कॉपी लेनी होगी। जिसका उपयोग उच्च स्तर की शिक्षा और अन्य के लिए किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा पूर्वी चंपारण के 25 केंद्रों पर रद्द होने की वजह से परिणाम में देरी हुई है। इन केंद्रों की परीक्षा 24 मार्च को दोबारा आयोजित की गई थी।
बिहार बोर्ड प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को एक लाख, दूसरा स्थान प्राप्त करने वालों को 75,000 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। राज्य के लगभग 17 लाख छात्रों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों के माध्यम से इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
बिहर बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित होने से पहले 12वीं के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख को 2 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
आधिकारिक वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर भरें
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे परीक्षा हुई थी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे परीक्षा आयोजित की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल करीब 15 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। पिछले साल 3 लाख से अधिक और साल 2020 में 2 लाख से अधिक छात्र फेल हुए थे।
10वीं की परीक्षा में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा। बिहार बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित करेगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे नहीं घोषित किया जाएगा। 10वीं का रिजल्ट अब दोपहर बाह 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में करीब 12 लाख 54 हजार छात्र-छात्राएं पास हुई थीं। इनमें 6 लाख 76 हजार से अधिक छात्र औपर 6 लाख 16 हजार से अधिक छात्राएं शामिल थी।
अगर बिहार विद्यालय समिति की आधिकारिक biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट न खुले तो छात्र परेशान न होगा। 10वीं के छात्र secondary.biharboardonline.com, onlinebseb.in, results.biharboardonline.com पर भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
पिछले साल 10वीं परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन में 4,13,087, सेकंड डिवीजन में 5,00,615 और थर्ड डिवीजन में 3,78,980 विद्यार्थी पास हुए थे। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी ने 484 अंक और शुभदर्शिनी ने 484 अंक प्राप्त कर टॉप किया था।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में छात्रों को कम से कम 30 फीसदी नंबर लाने होंगे। कम नंबर से फेल होने वाले छात्रों को बोर्ड ग्रेस अंक देकर पास करता है।
BSEB 10th Result 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के मैथ्स विषय का पेपर लीक होने की वजह से यह परीक्षा दोबारा 24 मार्च को बिहार के मोतिहारी जिले के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को परिणाम घोषित होने के बाद कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।