BSEB Bihar 10th 12th Compartment Result 2025 OUT At Direct Link biharboardonline.org: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर उपलब्ध है, बता दें कि 10वीं रिजल्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है।
इस साल बिहार बोर्ड ने 2 से 13 मई, 2025 तक मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे शुरू हुई थी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले छात्रों को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति दी गई। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने की सलाह दी। बोर्ड ने बिहार कक्षा 10वीं और 12वी कंपार्टमेंट परीक्षाओं की उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है।
बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम कैसे करें चेक-
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाएं (डायरेक्ट लिंक)
आवश्यकतानुसार कक्षा 10वीं या 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम लिंक खोलें।
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
10वीं कंपार्मेंट रिजल्ट कैसा रहा?
प्रदर्शित: 8,830
लड़के उत्तीर्ण: 2,919
लड़कियां उत्तीर्ण: 1,690
कुल उत्तीर्ण: 4,609
उत्तीर्ण प्रतिशत: 52.20 प्रतिशत
12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट की पूरी जानकारी-
कुल छात्र उपस्थित हुए: 45,524
कुल छात्र उत्तीर्ण: 27,829
कुल लड़के पास हुए: 12,650
कुल लड़कियां पास हुईं: 15,179