बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से मैट्रिक परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। रविवार, 31 मार्च 2024 की दोपहर 1:30 बजे बीएसईबी की लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने नतीजों को जारी किया है। नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

बिहार बोर्ड की इस वार्षिक परीक्षा में इस वर्ष 16.6 लाख छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। इन 16,64,252 छात्रों में से 8,58,785 लड़कियां और 8,05,467 लड़के थे। इस साल पास होने वाले छात्रों की बात करें तो 16.6 लाख छात्रों में से 13,79,842 छात्रों को सफलता हासिल हुई है। इन नंबर्स के आधार पर बोर्ड ने इस साल 82.91 प्रतिशत का पासिंग पर्संटेज हासिल किया है, जो बीएसईबी के 9 सालों के रिजल्ट में सबसे बेहतर है।

Bihar Board 10th Result 2024 Direct Link LIVE: Check Here

इस साल के परिणामों को बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पिछले 6 वर्षों को सबसे बेहतरीन रिजल्ट बताया है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने ओवरऑल पर्संटेज में लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। अगर आप भी बिहार बोर्ड के छात्र हैं और 10वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जान लीजिए बिहार बोर्ड 10वीं के परिणामों की हर छोटी बड़ी जानकारी।

Live Updates
13:06 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: कौन करेगा नतीजों की घोषणा

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों को जारी करने का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन में दिए गए समय पर बीएसईबी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मीडिया के सामने परिणाम जारी करेंगे।

12:14 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Sarkari Result 2024: कहां जारी होगी बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों की तारीख

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं मैट्रिक के परिणामों का नोटिफिकेशन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी जाएगी। छात्र बीएसईबी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को फॉलो कर सकते हैं, जहां से उनको लेटेस्ट अपडेट मिल सकती है। इसके साथ छात्र जनसत्ता के साथ भी बने रह सकते हैं, जहां मिलेगी नतीजों से जुड़ी हर छोटी बड़ी लाइव अपडेट।

यह रहा बीएसईबी का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल- https://twitter.com/officialbseb

11:36 (IST) 29 Mar 2024
Bihar Board 10th Matric Result 2024 LIVE: 8 साल में बीएसईबी ने की दोगुनी तरक्की

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों पर नजर डालेंगे तो पता चलता है कि, बीएसईबी 10वीं परिणामों का प्रदर्शन साल-दर-साल अच्छा होता जा रहा है। 2016 में बिहार बोर्ड 10वीं का पासिंग पर्संटेज 40 प्रतिशत था जो 2023 तक आते आते 81.04 यानी दोगुना हो चुका है। बीएसईबी 10वीं मैट्रिक का पिछले 8 साल का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा है।

2023 में 81.04 प्रतिशत

2022 में 79.88 प्रतिशत

2021 में 78.17 प्रतिशत

2020 में 80.59 प्रतिशत

2019 में 80.73 प्रतिशत

2018 में 68.89 प्रतिशत

2017 में 50.12 प्रतिशत

2016 में 40.16 प्रतिशत