BSEB 10th Exam 2023 Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। छात्र 18 अगस्त 2022 से 22 अगस्त 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के जरिए किया जा सकता है। आवेदन करने के बाद छात्रों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड मिल जाएगा। परीक्षा शुल्क जमा करने संबंधी समस्या के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं।

बता दें कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 अगस्त 2022 से शुरू होकर 14 अगस्त 2022 तक चली थी। अब दोबारा से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

वहीं बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के लिए डमी पंजीकरण कार्ड भी जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने 12वीं परीक्षा 2023 के लिए 14 अगस्त 2022 तक आवेदन किया था। वह आधिकारिक वेबसाइट inter23.biharboardonline.com के जरिए 22 अगस्त 2022 तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 के लिए 17 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 13,45,939 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के अनुसार निर्धारित केंद्रों पर किया गया था।

How to Apply BSEB 10th Exam 2023: ऐसे करें आवेदन

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Secondary Registration 2022 for Exam 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
-अंत में प्रिंट निकाल लें।