Manabadi AP SSC Results 2018: आंध्र प्रदेश बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट आ गया है। बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BSEAP) 10वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी कर दिया गया। इस बार आंध्र प्रदेश का 10वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 94.48 प्रतिशत रहा है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस बार 94.56 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 94.41 फीसदी लड़के पास हुए हैं। जिन भी छात्रों ने आंध्र प्रदेश बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दी थीं वह रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट bse.ap.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड के दसवीं के एग्जाम 15 मार्च से लेकर 29 मार्च तक हुए थे।

कुल 57,127 छात्रों ने 10वीं के बोर्ड के एग्जाम दिए थे। इनमें से 56,035 छात्र वो थे जो रेगुलर थे और 1,092 छात्र वो थे जिन्होंने प्राइवेट से 10वीं के एग्जाम दिए। पूरे राज्य में 268 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई थी। रिजल्ट आने के बाद अगर स्टूडेंट बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट न देख पा रहे हों तो वह manabadi.co.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट को पास होने के लिए हर विषय में 35 नंबर चाहिए। वहीं साल 2017 में 10वीं का पासिंग परसेंटेज 91.92 फीसदी रहा था।

ऐसे करें चेक
सबसे पहले आंध्र प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
 यहां रिजल्ट देखने के लिए आ रहे लिंक पर क्लिक करें।
 क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। अब इस पेज पर अपनी जरुरी डिटेल्स डाल दें। जैसे रोल नंबर आदि।
 इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। अब इस रिजल्ट को डाउनलोड किया जा सकता है और इसका प्रिंट आउट भी लिया जा सकता है।