BSE Odisha 10th Result 2018 Live: ओडिशा का 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in, bseodisha.ac.in, orissaresults.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार करीब 5.9 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। बोर्ड की तरफ से इस बरा 2,818 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए थे। बोर्ड ने नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। इस बार 58 फ्लाइंग स्क्वॉड और 37 सेंट्रल स्क्वॉड बनाए गए थे। इस बार स्कूल एंड मास एजुकेशन डिपार्टमेंट ने परीक्षा के पेटर्न में भी बदलाव कर दिया था।
इससे पहले रिजल्ट के 5 मई को जारी होने की खबरें आईं थीं जिसे बीएसई ने खारिज कर दिया। बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 23 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इसमें 5,90,363 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 85.28 और 12वीं का पास प्रतिशत 74.24 प्रतिशत था।
सिलेबस तैयार करना, राज्य की अकादमिक नीतियों को लागू कराना और परीक्षाओं का आयोजन कराना बोर्ड की प्रमुख जिम्मेदारियों में से एक है।
बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की स्थापना वर्ष 1953 में ओडिशा सेकेंड्री एजुकेशन ऐक्ट के तहत की गई थी। बोर्ड की जिम्मेदारी राज्य में स्कूली शिक्षा के स्तर को बेहतर करने का है।
परीक्षा में 1,715 छात्र-छात्राओं ने A1 ग्रेड स्कोर किए हैं। वहीं 15,689 ने A2, 39,252 ने B1 और 68,009 छात्र-छात्राओं ने B2 ग्रेड स्कोर किए हैं।
इस वर्ष बालेश्वर जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। 88.25 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
ओपन स्कूल के कैंडिडेट्स का पासिंग पर्सेंटेज 41.93 फीसदी रहा है। वहीं कुल 36 स्कूल्स ने जीरो रिजल्ट्स रजिस्टर किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए थे। परीक्षा आयोजन के मद्देनजर 58 फ्लाइंग स्वॉड और 37 सेंट्रल स्वॉड बनाए गए थे।
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा ने रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार का पासिंग परसेंटेज 76.23 फीसदी रहा है। वहीं यह भी कहा गया है कि स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट दोपहर 12 बजे के बाद देख सकते हैं।
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं। यहां ओडिशा बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आ रहे लिंक पर क्लिक करें। अब यहां नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर यूजर को अपनी जरुरी डिटेल्स डालकर सबमिट करना है। सबमिट करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा।