BPSSC, Bihar Police SI Admit Card 2018: बिहार पुलिस में 1717 सब इंस्पेक्टर पदों पर बहाली होनी है। भर्ती के लिए होने वाली प्रीलिमिनरी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी अब अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका। लॉगइन करें वेबसाइट http://www.bpssc.bih.nic.in पर। होम पेज पर उपलब्ध ”बिहार पुलिस बल वर्ष 2017-18 में पुलिस सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश-पत्र डाउनलोड” के लिंक पर क्लिक करें। नई विंडो खुलने पर एक बार फिर से ‘Download Your Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी डिटेल्स भरें। सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

बता दें एसआई पदों पर भर्ती के लिए सबसे नोटिफिकेशन 16 सितंबर, 2017 को जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर, 2017 से शुरू हुई थी। चयनित अभ्यर्थियों का प्रतिमाह वेतन 9300-34800 रुपये होगा। साथ में 4200 रुपये का ग्रेड पे भी मिलेगा। चलिए अब जानते हैं परीक्षा के बारे में। लिखित प्रतियोगिता परीक्षा दो चरणों में होगी। पहली प्रीलिमिनरी और मेन परीक्षा। लिखित परीक्षा के सभी पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे।

प्रीलिमिनरी- यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे एवं परीक्षा लिखने की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रीलिमिनरी में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से सम्बन्धित सवाल पूछे
जाएंगे। इस परीक्षा को क्वॉलिफाई करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

मेन परीक्षा- प्रीलिमिनरी क्वॉलिफाई करने वाले मेन परीक्षा देंगे। मेन परीक्षा में दो पत्र होंगे। पहला पत्र सामान्य हिन्दी का 200 अंकों का प्रश्न पत्र होगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे। इसे क्वॉलिफाई करने के लिए भी उम्मीदवार का न्यूनतम 30 प्रतिषत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बता दें हिन्दी में प्राप्तांक को मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा। वहीं दूसरे प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से सम्बन्धित सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। दोनों चरणों की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। हर एक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जाएगा।