Bihar Board 10th 12th Result 2024, Results.Biharboardonline.com, Biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। BSEB के अध्यक्ष ने आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। बिहार में 12वीं का रिजल्ट पिछले 5 साल में सबसे बेहतर रहा है। राज्य में कुल 87.21 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। मृत्युंजय कुमार पूरे राज्य के टॉपर रहे हैं। उन्होंने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स में प्रिया कुमारी ने टॉप किया है तो वहीं आर्ट्स में तुषार कुमार टॉपर हैं। बिहार में 12वीं का रिजल्ट आने के बाद अब 10वीं के परिणाम का इंतजार है। बिहार बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 12वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, Results.Biharboardonline.com पर भी अपलोड कर दिए गए हैं। हालांकि शुरू के कुछ घंटे साइट बहुत स्लो चल रही है।

Bihar Board 10th Result 2024 Date, Time, Direct LINK LIVE: Check Here

कुछ ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट: पिछले साल यानि कि 2023 में 12वीं का परिणाम 21 मार्च को जारी किया गया था। पिछले साल का कुल पासिंग प्रतिशत 83.7 रहा था। पिछले साल 13,04,586 बच्चों ने पेपर दिया था जिसमें से 10,91,948 बच्चे पास हुए थे। पिछले साल साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.93 रहा था। आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 82.74 था। कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 93.95 प्रतिशत था।

Bihar Board 12th Result Direct Link LIVE | Bihar Board 12th Result Link

Live Updates
15:39 (IST) 24 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: कैसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट?

ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

– होम पेज पर उपलब्ध ‘बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024’ लिंक फ्लैश हो रहा होगा। उस पर क्लिक करें।

– एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

– सबमिट पर क्लिक करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर फ्लैश होगा।

– परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

– आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

12:25 (IST) 24 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: 31 मई तक घोषित होगा कंपार्टमेंट का रिजल्ट

बीएसईबी कक्षा 12 स्क्रूटनी आवेदन लिंक और कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन लिंक 28 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक खुला रहेगा। वहीं इसका रिजल्ट 31 मई तक घोषित किया जाएगा। बता दें कि कंपार्टमेंट श्रेणी में उन छात्रों को रखा गया है जो 1 या फिर अधिकतम 2 विषयों में पास नहीं हो पाए हैं। 28 मार्च से इसके लिए अप्लाई करने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

09:23 (IST) 24 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: कंपार्टमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब होगी?

बिहार बोर्ड 28 मार्च से कक्षा 12 के परिणाम की जांच और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

16:30 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: 5 लाख से ज्यादा बच्चों को मिली फर्स्ट डिविजन

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा की। इस बार का रिजल्ट पिछले 5 साल का सबसे बेहतर रिजल्ट कुल कुल 87.21 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 5,24,939 स्टूडेंट्स को फर्स्ट क्लास डिविजन मिली है। वहीं 5,04,897 छात्र-छात्राओं को सेकेंड पोजिशन मिली है। 96,595 छात्र-छात्राएं तृतीय डिविजन पर रहे हैं।

14:54 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: तीनों स्ट्रीम में लड़कों से कहीं आगे रहीं लड़कियां

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने एकबार फिर लड़कों के मुकाबले बाजी मार ली है। ओवरऑल भी लड़कियां आगे हैं जबकि तीनों स्ट्रीम में लड़कियां का प्रदर्शन लड़के के मुकाबलें कहीं ज्यादा है।

आर्ट्स में लड़कियां का पासिंग प्रतिशत 88.07 फीसदी है जबकि 83.17 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

कॉमर्स में 96.91 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 93.86 प्रतिशत है।

साइंस में 89.71 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 86.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

14:31 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में फिर लड़कियों ने मारी बाजी

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। इंटर परीक्षा के नतीजों में लड़कियों ने एकबार फिर लड़कों के मुकाबले बाजी मार ली है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 88.84 प्रतिशत रहा है जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 85.69 प्रतिशत रहा है।

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 6,22,217 लड़कियां बैठी थीं जिसमें से 5,52,783 लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों की संख्या 6,69,467 थी। इसमें से 5,73,656 लड़के पास हुए हैं।

14:04 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट: साइंस के टॉप 3 स्टूडेंट्स

बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। साइंस स्ट्रीम से मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया है। मृत्युंजय कुमार ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम के ये हैं टॉप 3 स्टूडेंट्स।

– मृत्युंजय कुमार (96.20%)

– सिमरन गुप्ता, वरुण कुमार (95.40%)

– प्रिंस कुमार (95.20%)

13:58 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: पिछले 5 साल का सबसे बेहतर रिजल्ट आया सामने

बिहार बोर्ड में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस बार का रिजल्ट पिछले 5 साल का सबसे बेहतरीन रिजल्ट है। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल का पासिंग प्रतिशत पिछले पांच का सबसे बेहतर है।

– 2023 में 83.7 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं 2022 में करीब 80 फीसदी छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा पास की थी।

– 2021 में 78.04 फीसदी छात्र-छात्राओं ने 12वीं पास की थी। वहीं साल 2020 में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 80.44 रहा था।

– साल 2019 में तीनों स्ट्रीम को मिलाकर 79.76 % छात्र पास हुए थे।

13:52 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, जानें किसने किया टॉप

बिहार में 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कुल 87.21 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम से मृत्युंजय कुमार पूरे राज्य में टॉपर हैं। उन्हें 481 नंबर मिले हैं। उनका कुल प्रतिशत 96.2 रहा है।

आर्ट्स में तुषार कुमार ने टॉप किया है। उन्हें 482 अंक मिले हैं। उनका कुल प्रतिशत 96.4% रहा है।

कॉमर्स में प्रिया कुमारी ने टॉप किया है। उन्हें 478 अंक मिले हैं। उनका पासिंग प्रतिशत 95.61 प्रतिशत है।

13:24 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Inter Sarkari Result 2024: पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर ?

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड 12वीं इंटर एग्जाम पास करने के लिए छात्रों को न्यूतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। इसमें थ्योरी पेपर- प्रत्येक विषय में कुल अंकों का न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक और प्रैक्टिकल- प्रत्येक विषय में कुल अंक का न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।

13:05 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: बिहार में 12वीं के रिजल्ट में रहा है लड़कियों का जलवा

पिछले 4 साल में बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजों में ओवरऑल लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले शानदार रहा है। 2023 में 96.39 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.65 प्रतिशत था। 2022 में भी 83.39% लड़कियां पास हुई थीं और लड़के 78.04% पर ही रह गए थे।

12:38 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 10th 12th Sarkari Result 2024 LIVE: इस तरह डाउनलोड होगी मार्कशीट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेंगे। रिजल्ट के ऐलान के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन परिणाम देख पाएंगे। इसके अलावा मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका कुछ ऐसा है कि

मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट के होम पेज पर ही रिजल्ट का ऑप्शन फ्लैश होना शुरू हो जाएगा।

उस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी। वहां आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी में रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप रिजल्ट को मार्कशीट के रूप में निकाल सकेंगे। हालांकि ओरिजनल मार्कशीट आपके स्कूल से ही आपको मिलेगी।

11:47 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: उम्मीद के मुताबिक नहीं आया रिजल्ट तो क्या करें?

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कई स्टूडेंट्स ऐसे होंगे जिन्हें उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा। ऐसे में वह स्टूडेंट्स अपने पेपर को फिर से चेक करवा सकते हैं। रीचेकिंग के विकल्प के लिए स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।

11:24 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड का रिजल्ट सोशल मीडिया पर भी आएगा

बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी किए जाएंगे। वैसे तो बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा करेगा, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए भी लोग रिजल्ट देख पाएंगे। बिहार बोर्ड के ट्विटर हैंडल पर भी रिजल्ट की जानकारी साझा की जाएगी।

10:51 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: बिहार में 12वीं का पिछले 5 साल का रिजल्ट

बिहार में पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को घोषित किया गया था। पिछले साल तीनों स्ट्रीम को मिलाकर 83.7 फीसदी छात्र पास हुए थे। वहीं 2022 में करीब 80 फीसदी छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। 2021 में 78.04 फीसदी छात्र-छात्राओं ने 12वीं पास की थी। वहीं साल 2020 में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 80.44 रहा था। साल 2019 में तीनों स्ट्रीम को मिलाकर 79.76 % छात्र पास हुए थे।

09:51 (IST) 23 Mar 2024
Bihar Board 12th Result Live: दोपहर डेढ़ बजे घोषित होंगे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे

बिहार बोर्ड 12वीं इंटर के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने शुक्रवार (22 मार्च 2024) को ही तारीख की घोषणा कर दी थी। इस नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आज दोपहर 1.30 बजे नतीजों की घोषणा करेंगे।