Bihar Board Matric Result 2025, BSEB Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट 2025 आधिकारिक लिंक पर जारी कर दिया गया है। इस साल 10वीं में कुल 82.11 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जिनमें कुल 80.76 फीसदी छात्राएं सफल हुई हैं जबकि 83.65 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। इस हिसाब से इस साल छात्राओं के पासिंग प्रतिशत में कमी आई है। हालांकि लड़कियों के मुकाबले अधिक लड़के पास हुए हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं में तीन परीक्षार्थियों ने टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और गाहिरी की अंशु कुमारी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों को 500 में से 489 अंक व 97.8 फीसदी मिले हैं। बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 छात्रो में 123 बच्चे शामिल हैं, इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं। बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 82.11 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। कुल छात्राएं 80.76 फीसदी सफल हुई हैं और कुल छात्र 83.65 फीसदी सफल हुए हैं।
10वीं परीक्षा में कुल 805392 छात्राओं ने परीक्षा दी थी इनमें कुल 649674 छात्राएं पास हुई हैं। 10वीं परीक्षा में 155718 छात्राएं व 123065 छात्र फेल हो गए हैं। इन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी का मौका मिलेगा। इसकी तारीख अभी जारी नहीं की गई है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में फर्स्ट डिवीजन मिलने वाली छात्राओं की संख्या 217091 और छात्रों की संख्या 253754 है। सेंकेंड डिवीजन से पास होने वाली छात्राओं की संख्या 254054 और छात्र 229958 सफल हुए हैं। थर्ड डिवीजन से पास होने वाले छात्र की संख्या 7764 व छात्राओं की संख्या 8881 है।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025: इस साल रैंक 1 में 3
बिहार बोर्ड कक्षा 10 रैंक 1: साक्षी कुमारी
बिहार बोर्ड कक्षा 10 रैंक 1: अंशू कुमारी
बिहार बोर्ड कक्षा 10 रैंक 1: रंजन वर्मा
रैंक 1 धारकों ने 489 अंक (97.80 प्रतिशत) हासिल किए हैं।
उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में कम है
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 लाइव: इस साल, बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.11 प्रतिशत है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है।
2025: 82.11 प्रतिशत
2024: 82.91 प्रतिशत
2023: 81.04 प्रतिशत
2022: 79.88 प्रतिशत
2021: 78.17 प्रतिशत
2020: 80.59 प्रतिशत
2019: 80.73 प्रतिशत
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2025: यहां डिवीजन-वार बीएसईबी मैट्रिक परिणाम पर एक नजर डालें-
प्रथम श्रेणी: 470845
द्वितीय श्रेणी: 484012
तृतीय श्रेणी: 307792
पास डिवीजन: 16645