Bihar Board 10th, 12th Exam Date 2019: बिहार बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं 2019 बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 6 से 16 फरवरी 2019 तक चलेंगे। वहीं 10वीं की परीक्षा 21 से 28 फरवरी 2019 के बीच आयोजित होगी। BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने 16 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली सिटिंग में परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक चलेगी। वहीं दूसरी सिटिंग में परीक्षा दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक चलेगी। 12वीं कक्षा की डेटशीट की बात करें तो 6 फरवरी को बायोलॉजी, हिंदी, I.Sc और वोकेशनल कोर्स की परीक्षा की होगी। वहीं 10वीं कक्षा की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की होगी। पूरी डेटशीट आप BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें इस बार परीक्षाएं फरवरी महीने में कराई जाएंगी।
पिछले साल बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 2018 में मैट्रिक की परीक्षा राज्य में 21 फरवरी से 29 फरवरी के बीच 1,426 केंद्रों पर हुई थी। 2018 में ओएमआर शीट में आई गड़बड़ियों के चलते मैट्रिक के नतीजे 26 जून को घोषित किया गए थे। नतीजों में देरी हुई थी। 2018 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 17 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। 10वीं के नतीजे 20 जून को जारी होने थे लेकिन परीक्षा की 42 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं गायब होने के बाद नतीजे की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा था। 2018 में 10वीं का पास प्रतिशत 68.89% रहा। 10वीं की परीक्षा में इस साल 17,58,757 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख से ज्यादा ने परीक्षा पास की थी। परीक्षा पास करने वालों में से 6,67,505 लड़के और 5,44,112 लड़कियां थीं।
वहीं12.8 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं के एग्जाम दिए थे। इस वर्ष साइंस स्ट्रीम में 45% स्टूडेंट्स; कॉमर्स में 82% और आर्ट्स स्ट्रीम में 42% स्टूडेंट्स पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम से परीक्षा में कल्पान कुमारी ने टॉप किया था। कल्पना कुमारी ने 12वीं में 500 में से 434 नंबर आए हैं। कल्पना ने नीट परीक्षा में भी टॉपर किया था। 99.99 परसेंटाइल के साथ उन्होंने नीट में रैंक 1 हासिल की थी।
