बिहार बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद इस परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 13 लाख छात्र बेसब्री से अपने बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से लेकर 15 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। बीएसईबी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

BSEB, Bihar Board 12th Inter Result 2025 LIVE Update

BSEB Inter Result 2025: कब आएंगे 12वीं के रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 डेट एंड टाइम को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसईबी 27 से 31 मार्च के बीच किसी भी दिन बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 को जारी कर सकता है, जिसका नोटिफिकेशन आज या कल में किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम की लाइव अपडेट

BSEB Inter Result 2025: पूरी हो चुकी है टॉपर्स की वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रोसेस

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बीएसईबी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले टॉपर्स की वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रोसेस को पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद रिजल्ट की तारीखों का नोटिफिकेशन ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसे उच्च अधिकारियों के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बोर्ड अध्यक्ष की स्वीकृति मिलते ही रिजल्ट की तारीख जारी कर दी जाएगी।

BSEB Inter Result 2025: कैसे जारी होंगे नतीजे ?

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर परिणाम घोषित करेंगे। परिणाम के साथ ओवरऑल पास पर्संटेज, टॉपर्स के नाम, टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कार, जिलेवार परिणाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी जारी की जाएंगी।

BSEB Inter Result 2025: पिछले 5 साल में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आया?

2024 में रिजल्ट 23 मार्च को घोषित हुआ था।
2023 में परिणाम 21 मार्च को आए थे।
2022 में 16 मार्च को 12वीं के परिणाम आए थे।
2021 में रिजल्ट 26 मार्च को आए थे।
2019 में 24 मार्च को नतीजे आए थे।