Bihar 10 Board Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे नहीं जारी किया जाएगा। मैट्रिक का रिजल्ट दोपहर बाद 3 बजे घोषित किया जाएगा।

पहले 10वीं का रिजल्ट 1 बजे तक घोषित किया जाना था, लेकिन अब समय में बदलाव कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज दोपहर बाद 3 बजे घोषित किया जाएगा। घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, onlinebseb.in, results.biharboardonline.com पर भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

पिछले साल 10वीं परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन में 4,13,087, सेकंड डिवीजन में 5,00,615 और थर्ड डिवीजन में 3,78,980 विद्यार्थी पास हुए थे। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी ने 484 अंक और शुभदर्शिनी ने 484 अंक प्राप्त कर टॉप किया था।

वहीं बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पिछले साल 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पास हुई थीं और 3 लाख से अधिक विद्यार्था फेल हुए थे। एक या दो विषय में फेल छात्रों को अपनी नतीजे सुधारने के लिए बिहार बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा देना का मौका दिया गया था।

Bihar 10 Board Result 2022 How to Check : ऐसे चेक कर सकेंगे 10वीं का रिजल्ट
1.सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Bihar Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें