बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB ने BSEB Class 10 Admit Card 2021 को ऑनलाइन जारी कर दिया है। वे सभी छात्र जिन्होंने बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें परीक्षा केंद्रों पर और स्कूलों में प्रक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक होगा। एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर उपलब्ध है। डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड करने के स्टेप नीचे दिए गए हैं। छात्र कृपया ध्यान दें कि एडमिट कार्ड स्कूलों द्वारा डाउनलोड किए जाने हैं। प्रधानाचार्यों और स्कूल प्राधिकारियों को वेबसाइट पर आवंटित यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा और एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एक बार डाउनलोड करने के बाद, स्कूल के अधिकारी रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को सौंपने से पहले प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर और मुहर लगाएंगे।

बिहार बोर्ड, बीएसईबी 10वीं 2021 की आंतरिक परीक्षाएं 20 जनवरी, 2021 से शुरू होंगी, जबकि 17 फरवरी, 2021 से 24 फरवरी, 2021 तक थ्योरी पेपर आयोजित किया जाएगा। छात्रों को इंटरनल परीक्षा के साथ-साथ एक्सटर्नल परीक्षाओं में हिस्सा लेने के लिए अपने एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। बोर्ड और परीक्षा केंद्र के लिए रोल नंबर के बारे में डिटेल्स एडमिट कार्ड पर दी गई हैं।

BSEB, Bihar Board Class 10 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं। वबेसाइट के होमपेज पर 10वीं क्लास का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आ रहे लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने नई विंडो खुल जाएगी। अब यहां स्कूल आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सबमिट कर देना है। अगर एडमिट कार्ड में कोई दिक्कत हो तो उसे तत्काल सूचित करना होगा और ठीक कराना होगा।

इसके अलावा, जिन स्कूलों ने अभी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वही 10 जनवरी, 2021 से 14 जनवरी, 2021 के बीच किया जा सकता है। बिहार बोर्ड के प्रवेश पत्र के संबंध में किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार या स्कूल के अधिकारी हेल्पलाइन 0612 -2232074, 2232257, 2232239, 2230051 और 2232227 पर संपर्क कर सकते हैं। ईमेल bsebseheldesk@gmail.com पर भी भेजा जा सकता है। बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड की डिटेल्स आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी चेक की जा सकती है। बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यह https://appsecondary.biharboardonline.com/2021/AppForm/SearchAdm.html डायरेक्ट लिंक है।