AP Inter Results 2024 Manabadi: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (बीआईईएपी) जल्द ही परिणाम घोषित करेगा। छात्र अपना परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट – bie.ap.gov.in और results.apcfss.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषणाओं और संबंधित अपडेट के बारे में नई सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट रहें।
Bihar Board 10th Result 2025: Live Updates
बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन,आंध्र प्रदेश (BIEAP) द्वारा एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होन के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन, आंध्र प्रदेश के सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन नतीजों की घोषणा करेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपने परिणामों को चार अलग वेबसाइट ap.nic.in, Result.bie.ap.gov.in, Result.apcfss.in और bie.ap.gov.in पर देख सकेंगे और उसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।
एपी इंटर परिणाम 2025: कैसे करें चेक
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट- bieap.apcfss.in पर जाएं
चरण 2. होमपेज पर रिजल्ट टैब पर जाएं
चरण 3. आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा
चरण 4. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
चरण 5. विवरण जमा करें और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
चरण 6. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की एक हार्ड कॉपी लें
पिछले साल, एपी इंटर 2024 प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 10,02,150 छात्र उपस्थित हुए थे। प्रथम वर्ष में लड़कियों का सामान्य उत्तीर्ण प्रतिशत 71% था, और दूसरे वर्ष में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81% था। प्रथम वर्ष में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 64% था, और दूसरे वर्ष में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75% था।