SEBA HSLC Result 2022 Today at results.sebaonline.org: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम द्वारा 10वीं परीक्षा का परिणाम आज यानी 7 जून 2022 को घोषित किया जाएगा। जिसके बाद सभी छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org या resultsassam.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। असम बोर्ड एचएसएलसी रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
असम बोर्ड द्वारा हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) एग्जाम 15 मार्च से 31 मार्च 2022 तक आयोजित किया गया था। जबकि, प्रैक्टिकल एग्जाम 4 मार्च और 5 मार्च को हुआ था। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइंस का भी कड़ाई से पालन किया गया था। वहीं, पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से परीक्षा रद्द की कर दी गई थी और छात्रों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड के आधार पर जारी किया गया था।
SEBA HSLC Result 2022: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम द्वारा हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) एग्जाम का रिजल्ट आज असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org पर घोषित किया जाएगा। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देंगे।
10वीं का पास प्रतिशत इस बार सबसे कम रहा। 10वीं में इस बार कुल 56.49 फीसदी विद्यार्थी ही सफल हुए। वहीं 2021 में 93.10 फीसदी, 2020 में 64.80 फीसदी और 2019 में 60.23 फीसदी विद्यार्थी ने 10वीं परीक्षा पास की थी।
10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 4 मार्च 2022 से 5 मार्च 2022 तक किया गया था। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।
असम बोर्ड ने रिजल्ट के साथ 10वीं टाॅपर लिस्ट भी जारी कर दी है। 10वीं में रक्तोत्पल सैकिया नॉर्थ लखीमपुर ने 10वीं में 600 में से 597 अंक प्राप्त कर टाॅप किया है।
10वीं में कुल 65176 छात्र फर्स्ट डिवीजन में, 99854 सेकेंड डिवीजन और 64101 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।
असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ टाॅपर की लिस्ट भी जारी करेगा।
10वीं का रिजल्ट बस थोड़ी देर में घोषित होने वाला है। छात्र अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें।
10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री घोषित करेंगे।
पिछले साल असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा कोरोना संक्रमण के कारण रद्द कर दी गई थी। रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया गया था। 10वीं में 93.10 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे।
पिछले साल कुल 4.26 लाख छात्रों ने 10वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। वहीं असम उच्च मदरसा परीक्षा के लिए 12,275 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org और resultsassam.nic.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।
10वीं परीक्षा का आयोजन दो पालियों में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था।
असम बोर्ड एचएसएलसी परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 तक किया गया था। परीक्षा ऑफलाइन मोड में हुई थी।
रिजल्ट आज सुबह 10बजे आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जारी किया जाएगा।
असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 4,31,132 छात्र शामिल हुए थे। वहीं 11,245 छात्र एएचएम परीक्षा में शामिल हुए थे।
