AP SSC 10th Class Result 2022 Declared: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने एसएससी 10वीं कक्षा के परिणाम को स्थगित कर दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड अब 6 जून 2022 को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार एपी एसएससी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीएसईएपी की आधिकारिक साइट bse.ap.gov.in या https://manabadi.co.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से रिजल्ट स्थगित किया गया है। बता दें कि परिणाम बोर्ड के अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार 11 बजे को घोषित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के विशेष प्रधान सचिव बी राजशेखर रिजल्ट जारी करेंगे।

बता दें कि इस साल एपी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 6 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा 27 अप्रैल, 2022 को शुरू हुई थी और 9 मई, 2022 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में समाप्त हुई थी।

ऐसे चेक करें परिणाम
आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे एपी एसएससी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करें।
अपना रिजल्ट चेक करें डाउनलोड कर लें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी निकाल लें।