AP DSC TET cum TRT 2018 Application, Registration Form: AP DSC 2018, डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने 7,729 टीचर्स की भर्ती के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। आज 1 नवंबर से कैंडिडेट अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cse.ap.gov.in पर कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2018 है। डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने Andhra Pradesh District Selection Committee 2018 (AP DSC 2018) से नोटिफिकेशन जारी किया था। कुल 7,729 पोस्ट निकाली गई हैं। इनमें 4,341 पोस्ट गवर्मेंट जिला परिषद और मंडल परिषद के के लिए हैं। वहीं 1,100 पोस्ट म्युनसिपल स्कूलों के लिए हैं। इसके अलावा 909 पोस्ट मॉडल स्कूलों के लिए हैं। 800 पोस्ट ट्राइबल वेलफेयर स्कूल्स के लिए हैं। वहीं 175 पोस्ट आंध्र प्रदेश रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स के लिए हैं।
इसके लिए एग्जाम सेंटर 19 से 24 नवंबर के बीच ऑनलाइन चुना जा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन टेस्ट कराया जाएगा। अलग अलग कैटेगरी के लिए टेस्ट 6 दिसंबर से शुरू होगा और 2 जनवरी 2019 तक चलेगा। सेकंडरी ग्रेड टीचर्स की पोस्ट सबसे ज्यादा हैं। इनके लिए एग्जाम 6 दिन तक कराया जाएगा। यह सबसे आखिर में कराया जाएगा। मतलब यह एग्जाम 28 जून से लेकर 2 जनवरी 2019 तक कराया जाएगा। टेस्ट रोजाना 2 शिफ्ट में कराया जाएगा।
स्कूल असिस्टेंट, टीजर ग्रेजुएट टीचर्स, लेंगुएज पंडित और फिजिकल एजुकेशन टीचर्स के लिए एग्जाम 2 घंटे 30 मिनट का होगा। ऑफिशियल्स के मुताबिक ऑनलाइन मॉक टेस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 17 नवंबर से उपलब्ध होगा। यह ऑनलाइन टेस्ट देने वालों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।
