Manabadi SSC Results 2018, BSEAP AP SSC Results 2018: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ऑफ आंध्र प्रदेश (BSEAP) 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 94.48% फीसदी बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया जाना था लेकिन इसका टाइम बदल दिया गया अब रिजल्ट शाम को 4 बजे घोषित किया गया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर देख सकते हैं। आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 10वीं (AP SSC) की परीक्षा 15 मार्च से लेकर 29 मार्च 2018 तक कराई थीं। जिन स्टूडेंट्स ने AP SSC की परीक्षा दी थीं वह बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट results.nic.in, examresults.net पर भी देख सकते हैं। वैसे आंध्र प्रदेश बोर्ड आम तौर पर 10वीं का रिजल्ट बीच मई में जारी करता है। रिजल्ट को बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी चेक किया जा सकता है। इस बार आंध्र प्रदेश बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 57,127 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से 56,035 स्टूडेंट्स रेगुलर वाले थे और 1,092 स्टूडेंट प्राइवेट वाले थे।
SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट: सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं। इसके बाद SSC टाइप करें इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें। अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। उदाहरण के लिए SSC ROLL NUMBER Send to 56263।
ऐसे करें चेक: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं। वेबसाइट पर बोर्ड का रिजल्ट देखने का लिंक Andhra Pradesh SSC Class 10 Examination Results 2018 आएगा। अब इस लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। अब इस पेज पर जरुरी जानकारी जैसे रोल नंबर आदि डाल दें। यह सब डालने के बाद सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपके कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर होगा। इसे अब स्टूडेंट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।


इस बार आंध्र प्रदेश का 10वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 94.48 प्रतिशत रहा है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस बार 94.56 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 94.41 फीसदी लड़के पास हुए हैं।
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ऑफ आंध्र प्रदेश (BSEAP) 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 94.48% फीसदी बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया जाना था लेकिन इसका टाइम बदल दिया गया अब रिजल्ट शाम को 4 बजे घोषित किया गया है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं। इसके बाद SSC के रिजल्ट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। यहां जरूरी डिटेल्स डालकर सबमिट पर क्लिक कर दें अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर APGEN1 टाइप करें इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें। अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। इसके अलावा अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर APVOC1 टाइप करें इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें। अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। मैसेज से रिजल्ट देखने के लिए चार्ज देना होगा।
bieap.gov.in
results.nic.in
examresults.net
bse.ap.gov.in
आंध्र प्रदेश बोर्ड की तरफ से वेबसाइट का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। यह बोर्ड की वेबसाइट का लिंक है। https://resn18.bseap.org इसी पर बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभी इस लिंक पर जाने पर मैसेज आ रहा है कि आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट 4 बजे घोषित किया जाएगा।
अपने स्मार्टफोन पर मोबाइल ऐप से रिजल्ट देखने के लिए यूजर को अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में SSCAP ऐप डाउनलोड करना है। इसके डिवेलपर DGE Andhra Pradesh Education हैं। नीचे दिया गया लिंक SSCAP की मोबाइल ऐप डाउनलोड करने का है।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dge.apssc
आंध्र प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए लिंक एक्टिवेट हो गया है। कुछ ही देर में रिजल्ट आने वाला है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट आउट करने का समय 4 बजे का दिया है। इस बार आंध्र प्रदेश बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 57,127 स्टूडेंट्स ने दी थी।
आंध्र प्रदेश बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर 4 बजे जारी किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूचना दे दी है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2002 में 514 स्कूलों में 100 फीसदी बच्चे पास हुए थे। वहीं 46 स्कूलों का रिजल्ट जीरो फीसदी रहा था। इस साल 9.82 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। इस साल 6,16,858 रेग्युलर स्टूडेंट थे और 3,65,308 स्टूडेंट्स प्राइवेट वाले थे।
हालांकि 28 अप्रैल को 10 वीं के बोर्ड के रिजल्ट के बारे में खबर थी कि बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और आंध्र प्रदेश बोर्ड समय पर एसएससी का रिजल्ट घोषित करेगा। लेकिन बाद में टाइम बदल दिया गया। अब 12वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स 4 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर देख पाएंगे।
AP SSC Results 2018 में देरी हो रही है। इसीलिए इसका समय भी बदल दिया गया है। अब रिजल्ट को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। हालांकि बोर्ड की तरफ से वेबसाइट पर टाइम को नहीं बदला गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी 11 बजे ही दिखा रहा है।
आंध्र प्रदेश बोर्ड ने AP SSC बोर्ड की परीक्षा 268 सेंटर्स पर कराई थी। सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सभी सेंटर्स पर धारा 144 लागू की गई थी। इसके अलावा एग्जाम देने के लिए आने वाले सभी स्टूडेंट्स को आधार कार्ड के बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जा रही थी।
साल 2017 में 91.92 फीसदी स्टूडेंट्स ने आंध्र प्रदेश बोर्ड के SSC का एग्जाम क्लीयर किया था। इनमें कुल 6,22,538 स्टूडेंट्स रेग्युलर वाले थे जिसमें से 5,60,253 स्टूडेंट्स ने पास हुए थे। इसमें 3,14,471 लड़कों ने एग्जाम दिया था जिसमें से 2,82,909 पास हुए थे। मतलब कुल 91.87% लड़के पास हुए थे।
AP Board 10th Class Exam Results 2018 को स्टूडेंट्स जारी होने के बाद पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। यह अभी टेंपरेरी होगा। ओरिजनल मार्कसीट बोर्ड की तरफ से जारी की जाएंगी। जो स्टूडेंट्स को स्कूल से मिलेंगी।
अपने फोन से इसके लिए आपको एक मैसेज करना होगा। इसके लिए स्मार्टफोन होना जरुरी नहीं है। किसी भी मोबाइल से मैसेज कर सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं। इसके बाद SSC टाइप करें इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें। अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। उदाहरण के लिए SSC ROLL NUMBER Send to 56263। इसके बाद कुछ ही देर में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे आने वाला था, लेकिन इसकी टाइमिंग को बदल दिया गया है। बोर्ड के मुताबिक अब रिजल्ट शाम को 4 बजे आएगा। इससे पहले भी बोर्ड ने एक बार इसकी टाइमिंग को बदल दिया था। पहले रिजल्ट 29 अप्रैल को सुबह 9 बजे आने वाला था।
1953 में स्थापित, बीएसईएपी आंध्र प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्त निकाय है। बोर्ड को आंध्र प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और पर्यवेक्षण का काम सौंपा गया है।
सरकारी परीक्षा निदेशालय एक स्वतंत्र विभाग है जो माध्यमिक शिक्षा मंत्रालय, आंध्र प्रदेश सरकार के अधीन काम करता है। विभाग एसएससी / ओएसएससी लोक परीक्षाएं आयोजित करने और कई परीक्षाओं के आयोजन के लिए जिम्मेदार है।
AP SSC का रिजल्ट बोर्ड कमिश्नर ऑफ स्कूल एजुकेशन, गवर्मेंट ऑफ आंध्र प्रदेश के. संध्या रानी और गंता श्रीनिवास राव, ह्यूमन एंड रिसोर्स डिवेलपमेंट मिनिस्ट आंध्र प्रदेश रिजल्ट जारी करेंगे। पिछले साल रिजल्ट 6 मई को जारी किए गए थे।
बोर्ड की तरफ से कुछ दिन पहले कहा गया था कि रिजल्ट सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा, लेकिन बाद में टाइम बदल दिया गया और रिजल्ट 11 बजे जारी किया जाएगा।
अगर रिजल्ट आने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट न देख पाएं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि एक साथ ज्यादा लोग वेबसाइट खोलते हैं तो वह स्लो हो जाती है। इसलिए या तो किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर रिजल्ट देखें या फिर थोड़ा इंतजार करेंगे तो बोर्ड की वेबसाइट पर ही रिजल्ट देख पाएंगे।