बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) हर वर्ष की तरह अप्रैल में निर्धारित समय पर पहली, द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। इस साल लोकसभा चुनाव की तारीखों के चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि आंध्र प्रदेश बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होने में इस साल देरी हो सकती है, लेकिन परीक्षा बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि परीक्षा परिणाम तय समय पर ही जारी किये जाएंगे। बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, “लोकसभा चुनाव बोर्ड परीक्षा परिणामों को प्रभावित नहीं करेंगे, अप्रैल माह के अंत तक, प्रथम तथा द्वितीय साल की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।” अधिकारी ने यह भी कहा कि पहली साल तथा दूसरी साल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और छात्र अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह तक परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।
मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बोर्ड द्वारा लगभग 48,000 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। बोर्ड ने शिक्षकों को दूसरे सप्ताह तक उत्तर स्क्रिप्ट प्रस्तुत करने के लिए सूचित किया है और परिणाम महीने के अंत तक जारी होने की संभावना है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर जाकर प्रथम तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, परिणाम examresults.ap.nic.in, manabadi.com, manabadi.co.in, exametc.com, educationandhra.com और goresults.net पर भी उपलब्ध होंगे।
18 मार्च, 2019 को संपन्न हुई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 10.6 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। इस परीक्षा में छात्रों को अंकों के अनुसार ग्रेड दिये जाएंगे। 91 से 100 अंक हासिल करने वाले छात्रों को A1 ग्रेड, 81 से 90 अंक A2 ग्रेड, 71-80 अंक B1 ग्रेड, 61 से 70 अंक B2 ग्रेड, 51 से 60 अंक C1 ग्रेड, 41 से 50 अंक पर C2 ग्रेड और 35 से 40 तक D ग्रेड दिए जाएंगे। 35 से कम अंक पाने वालों को फेल माना जाएगा।
पिछले साल आंध्र प्रदेश द्वितीय वर्ष का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किया गया था, जबकि 16 अप्रैल 2019 को 1 वर्ष का परिणाम घोषित किया गया था। लगभग 4,78,621 छात्र प्रथम वर्ष की परीक्षा में पास हुए थे। इस वर्ष 17वें लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में आयोजित किये जाएंगे और परिणाम 23 मई 2019 को घोषित किए जाएंगे।