बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आज, 15 दिसंबर, 2024 को ऑल इंडिया बार परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ऑल इंडिया बार परीक्षा-19 के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वह AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE-19, 2024: कब है परीक्षा ?
बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ऑल इंडिया बार परीक्षा 2024 की लिखित परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा। आयोजित की जाएगी। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की लिखित परीक्षा में 19 विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
AIBE-19, 2024: विषय प्रश्नों की संख्या
| विषय | प्रश्नों की संख्या |
| संवैधानिक कानून पी.सी. (भारतीय दंड संहिता) और (नई) भारतीय न्याय संहिता | 10 प्रश्न 8 प्रश्न |
| Cr. पी.सी. (दंड प्रक्रिया संहिता) और (नवीन) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता | 10 प्रश्न |
| सी.पी.सी. (सिविल प्रक्रिया संहिता) | 10 प्रश्न |
| साक्ष्य अधिनियम और (नवीन) भारतीय साक्ष्य अधिनियम | 8 प्रश्न |
| मध्यस्थता अधिनियम सहित वैकल्पिक विवाद निवारण | 4 प्रश्न |
| पारिवारिक कानून | 8 प्रश्न |
| जनहित याचिका | 4 प्रश्न |
| प्रशासन कानून | 3 प्रश्न |
| बार काउंसिल ऑफ इंडिया नियमों के तहत व्यावसायिक नैतिकता और व्यावसायिक कदाचार के मामले | 4 प्रश्न |
| कंपनी कानून | 2 प्रश्न |
| पर्यावरण कानून | 2 प्रश्न |
| साइबर कानून | 2 प्रश्न |
| श्रम और औद्योगिक कानून | 4 प्रश्न |
| मोटर वाहन अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण कानून सहित टोर्ट का कानून | 5 प्रश्न |
| कराधान से संबंधित कानून | 4 प्रश्न |
| अनुबंध कानून, विशिष्ट राहत, संपत्ति कानून, परक्राम्य लिखत अधिनियम | 8 प्रश्न |
| भूमि अधिग्रहण अधिनियम | 2 प्रश्न |
| बौद्धिक संपदा कानून | 2 प्रश्न |
AIBE-19, 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
स्टेप 1. AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध AIBE 19 एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
स्टेप 4. डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें, जिसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
स्टेप 6. एग्जाम सेंटर के लिए इस एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रखें।
