हरियाणा के मुख्यमंत्री के निजी सचिव को हनी ट्रैप में फंसाकर 14 लाख रुपए वसूलने के केस में पुलिस ने एक महिला और एक पत्रकार को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक लाख रुपए भी बरामद किया है। हालांकि महिला का आरोप है कि निजी सचिव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह इसकी शिकायत पुलिस से करने वाली थी, इससे बचने के लिए वह पैसे मांगी थी, लेकिन उसने उसे पकड़वा दिया।
रिश्तेदार से मिली साजिश की सूचना : झज्जर जिले के पलड़ा गांव निवासी निजी सचिव अभिमन्यु ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक रिश्तेदार से सूचना मिली कि एक महिला उनके खिलाफ साजिश रच रही है। उसके साथ एक पत्रकार भी उसकी मदद कर रहा है। अभिमन्यु ने इसकी सूचना हांसी के पुलिस अधीक्षक को दी। उन्होंने बताया कि वह साजिश करने वाली महिला को नहीं जानते हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सांगवान ने एक पुलिस टीम को मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी।
Maharashtra Assembly Elections 2019 Voting Live Updates
पुलिस टीम ने पैसों के साथ रंगेहाथ पकड़ा : टीम ने अभिमन्यु से कहा कि वह महिला और उसके पत्रकार साथी से संपर्क करें। पुलिस ने उनके मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो फोन पर उनकी बातचीत के आधार पर पुलिस टीम सादे कपड़ों में तोशाम रोड पहुंची। यहां पर महिला और उसके साथी पत्रकार महेश को रकम के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Haryana Election 2019 Voting LIVE Updates
Maharashtra Assembly Elections 2019 Voting Live Updates
महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप : गिरफ्तार होने के बाद महिला ने आरोप लगाया कि अभिमन्यु ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह इस बारे में पुलिस में शिकायत करने वाली थी, इसीलिए अभिमन्यु ने उसे गिरफ्तार करा दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अभिमन्यु को धमकी दी थी कि वह पुलिस को सच्चाई बता देगी। इससे बचाने के लिए वह पैसे की मांग कर रही थी। आरोप है कि इस लेन-देन में पत्रकार मध्यस्थ की भूमिका में था।