उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक ने अपनी पहचान छिपाकर महिला को अगवा कर लिया था और फिर कथिततौर पर उसके साथ रेप किया था। इतना ही नहीं आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रहा था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में आरोपी से पूछताछ चल रही है।

एडिशनल एसपी अवधेश सिंह ने बताया, ‘पीड़िता के पिता किसान हैं और आरोपी वाहब उनके यहां काम करता था। शिकायत में बताया गया कि वाहब झूठ बोलकर उनके यहां काम कर रहा था। आरोपी ने अपनी असली पहचान भी किसी को नहीं बताई थी। वह खुद को देशराज गौतम बताता था और समय के साथ वह उनकी बेटी के करीब आ गया। बाद में 20 जून को दोनों घर से भाग गए थे। जिसके बाद पिता ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी थी।’

वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल: शिकायत में पुलिस को बताया गया कि वाहब ने पीड़िता के साथ रेप किया और इस कृत्या का एक वीडियो भी बना लिया। इसी वीडियो को सहारे वह पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था और जबरन शादी भी करना चाहता था। जबकि परिवार इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत मौके से गिरफ्तार कर लिया और उस पर रेप की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

बिहार में बंदूक की नोक पर रेप: बिहार में बंदूक की नोक पर रेप का मामला सामने आया है। यहां ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ आरोपी बंदूक की नोक पर रेप कर रहा था। पीड़िता जब शिकायत लिखवाने के लिए स्थानीय थाने पहुंची तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लेने के बजाय खुद ही पीड़िता को मेडिकल जांच करवाने के लिए भेज दिया था। बाद में एसपी को जब इसकी सूचना प्राप्त हुई तो केस दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई।