उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सात लोगों ने पहले भाई और दोस्त को पीटकर भगा दिया और फिर 16 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाया। यह घटना शनिवार(31 मार्च) को हुई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हुई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामला शनिवार(31 मार्च) को सामने आया, जब किसी ने महिला हेल्पलाइ 181 पर फोन कर इस घटना की जानकारी दी। जिस पर हेल्प लाइन ने केस दर्ज कराने का सुझाव दिया।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक 27 मार्च को रात करीब नौ बजे लड़की अपने 18 वर्षीय भाई और दोसत के साथ एक मेले से लौट रही थी। यह मेला संडना पुलिस स्टेशन इलाके में लगा था। भाई के मुताबिक वे अपने दादा-दादी के घर जा रहे थे। मेलास्थल से करीब दो किलोमीटर जाने पर सात लोगों ने रास्ता रोककर बहन से छेड़खानी शुरू कर दी। सदना थाने के स्टेशन ऑफिसर सुभाष सिंह ने कहा-जब भाई और दोस्त ने विरोध किया तो युवकों ने डंडे से पीटना शुरू किया। हमले के डर से बहन और भाई भाग गए।

वहीं लड़की ने कहा कि जब उसके भाई और दोस्त भाग गए तो आरोपी उसे एक बगीचे में ले गए, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर उसे रात करीब डेढ़ बजे छोड़ा। धमकी दी कि किसी से घटना के बारे में बोलने पर जान से मार देंगे।उधर पुलिस ने शिकायत पर सात अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।