बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में हुई एक घटना में टीएमसी के एक कार्यकर्ता ने अपने ही साथी की पिटाई कर दी। घायल कार्यकर्ता ने बताया कि उसने जय श्री राम का नारा लगाया तो उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित कार्यकर्ता का नाम रंजीत मंडल है, जबकि आरोपी कार्यकर्ता का नाम तारक परोई है। पीड़ित कार्यकर्ता रंजीत मंडल ने बताया कि वह साथी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने जय श्रीराम का नारा लगा दिया। इस पर पार्टी कार्यकर्ता तारक परोई नाराज हो गया। उसने पहले गालियां दीं और फिर पिटाई कर दी।
मामले में हरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज : पिटाई से उसके सिर और मुंह में चोटें आई हैं। इसके बाद घायल कार्यकर्ता रंजीत मंडल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मामले में स्थानीय हरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस केस में अभी तक पुलिस ने किसी को पकड़ा नहीं है। मामले की जांच चल रही है। पीड़ित रंजीत ने पार्टी पदाधिकारियों से भी शिकायत करके मामले में कार्रवाई की मांग की है।

