देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दक्षिण दिल्ली में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के परिसर में 35 साल के एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और मां अपने घर में फांसी के फंदे से लटकते मिलीं। पुलिस ने शनिवार (27 जुलाई) को बताया कि आईआईटी के जैव-रासायनिकी विभाग का वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक गुलशन दास शुक्रवार (26 जुलाई) की रात को फांसी के फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी सुनीता और मां कांता भी अन्य दो कमरों में फांसी से लटकती मिलीं। जब पुलिस वहां पहुंची तब घर का दरवाजा खुला था।

‘कपड़े के फंदे से लटके मिले’: पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेंद्र आर्य ने कहा, ‘‘ सभी कपड़े के फंदे से लटके हुए थे।’’उन्होंने बताया कि अपराध और अपराध विज्ञान टीम ने घटनास्थल का मुआयाना किया और प्रथमदृष्टया तीनों के शरीर पर बाहरी जख्म का कोई निशान नहीं है। शव सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए हैं। पुलिस के अनुसार दास और सुनीता की फरवरी 2019 में शादी हुई थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। शादी के दो महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी थी। यही नहीं सुनीता ने दास के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। सुनीता ने दास पर मारपीट करने और घर छोड़कर चले जाने के लिए कहने का आरोप लगाया था। उसने दास पर दहेज की मांग करने का भी आरोप लगाया था।

Mahalaxmi  Express live updates: बाढ़ में फंसी ट्रेन के सभी 1050 पैसेंजर बचाए गए, देखें एयरफोर्स ने कैसे किया रेस्क्यू ऑपरेशन: VIDEO

मामले की जांच जारीः पुलिस को संदेह है कि दोनों के बीच शुक्रवार की रात को झगड़ा हुआ होगा जिसके बाद परिवार के तीनों सदस्यों ने यह अतिवादी कदम उठाया। दिनभर सुनीता द्वारा फोन नहीं उठाने पर उसकी मां घबरा गई और उसने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। मामले की जांच की जा रही है।