इतिहास में ऐसी कई सीरियल किलिंग की घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर आज भी लोग सिहर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सीरियल किलर के बारे में बता रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। हम बात कर रहे हैं शिकागो के कुख्यात सीरियल किलर जॉन वेन गेसी की। जॉन एक ऐसा सीरियल किलर था जिसने करीब 33 लोगों को मौत के घाट उतारा था। यह सीरियल किलर कम उम्र के लड़के को अपना शिकार बनाता था। पहले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था बाद में उनकी हत्या कर देता था।
सीरियल किलर जॉन वेन गेसी का जन्म 17 मार्च, 1942 को अमेरिका के शिकागो में हुआ था। जॉन वेन गेसी के पिता खूब शराब पीकर घर में कलैश करते थे और बच्चों को मारते-पीटते थे। कहा जाता है कि जॉन वेन गेसी अपने पिता की इन्हीं हरकतों से डिप्रेस रहता था और बाद में लोगों को मारने लगा।
सीरियल किलर जॉन वेन गेसी ने सन् 1972 से 1978 तक तकरीबन 33 लोगों को मौत के घाट उतारा था। वह कम उम्र के लड़कों के साथ पहले कुकर्म करता था और बाद में उन्हें बेरहमी से मार देता था। इस सीरियल किलर को ‘किलर क्लाउन’ के नाम से भी जाना जाता था। जॉन वेन गेसी की हत्याओं का पर्दाफाश उस वक्त हुआ जब उसके घर के पास वाली नदी से 2 लड़कों की लाश मिली थी। जांच के दौरान उन हत्याओं की शक की सुई जॉन की तरफ आई थी।
पुलिस ने सीरियल किलर जॉन वेन गेसी को 21 दिसंबर 1978 को गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन के घर की जांच के दौरान पुलिस ने 29 लड़कों के शव बरामद किए थे। वहीं पुलिस को जॉन के खिलाफ केवल 12 लोगों की हत्या के सबूत मिल पाए थे, जिसके लिए उसे सजा हुई थी। सीरियल किलर जॉन वेन गेसी को 10 मई, 1994 को इलिनोइस में घातक इंजेक्शन देकर मौत दी गई थी।