Bihar Crime News, Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले के एक पुलिस थाने में एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए दलसिंहसराय के पुलिस उपाधीक्षक (SSP) कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी वेदानंद चौधरी को समस्तीपुर के मंडल कारागार में भेज दिया गया है।

पुलिस का बयान: पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि चौधरी घटाहो पुलिस थाने में उप निरीक्षक (SI) के रूप में तैनात था। गुरूवार को चिकित्सा जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि उसने शराब पी रखी थी जो बिहार में प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

शराबबंदी कानून का उल्लंघन: बिहार में शराब पीना, बेचना, व्यापार करना और भंडारण करना अप्रैल 2016 से प्रतिबंधित है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उपनिरीक्षक ने गश्त से पहले गुरुवार रात शराब पी और पुलिस थाने में रसोइया की 14 वर्षीय बेटी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। सूत्रों ने कहा कि लड़की की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी से उसे बचाया।

Hindi News Today, 02 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की अहम खबरों के लिए क्लिक करें

पीड़िता की मां ने की थी शिकायत: सिपाही और पुलिस अधिकारियों के लिए खाना बनाने के लिए अपनी मां के साथ आई बच्ची के साथ आरोपी दारोगा ने छेड़खानी की। इसके बाद पीडि़ता की मां ने थाने में इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर प्रथमिकी दर्ज कर आरोपित दारोगा की मेडिकल जांच हुई जिसमें दारोगा के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।