पिछले महीने टोक्यो के एक बीच के पास महिला की लाश मिली थी। महिला की पहचान के बाद 26 वर्षीय युवक सेया तायरा को गिरफ्तार कर लिया गया था। शख्स ने ही अपनी ही पत्नि की टांग काटकर उसकी लाश को समुंद्र में बहा दिया था। इसी मामले में अब उसके एक खिलाफ एक बार फिर वारंट जारी किया गया है। अपराधी का नाम सेया तायरा है। इस पर ही अपनी 26 वर्षीय पत्नी फुबुकी को मारने का आरोप लगा है। मामला बीते महीने जून के आखिर का है। अपराधी ने अपने जुर्म को कबूल भी कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, तायरा अपनी बीवी के क्रेडिट कार्ड से और जो पैसे उन्होंने अपने हनीमून के लिए बचाके रखे थे, उन पैसों से वह कई मिलियन येन का कर्जा चुका रहा था। फुबुकी को इस बात की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद से ही उन दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। तायरा ने यह भी बताया कि मेरी पत्नी मेरी तरफ ऐसे देखा करती थी जैसे कि मैं उसके लिए बिल्कुल अनजान व्यक्ति हूं और मुझे यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थी।
तायरा को पहले 28 जून को गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि, उससे यह बात बर्दाश्त नहीं हो रही थी कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। तायरा ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के कत्ल में चाकू का इस्तेमाल किया था। उसके बाद उसने अपनी पत्नी की लाश को एक सूटकेस में डाला और एक टैक्सी लेने चला गया। टैक्सी से बीच पर पहुंच वहां पर उसने अपनी पत्नी की लाश को समुंद्र में फेंकने से पहले एक बार उसमें डुबकी लगाई और उसक बाद उसकी लाश को समुंद्र में फेंक दिया। फुबुकी की लाश 27 जून की सुबह मिली थी। हालांकि लाश से एक टांग अलग थी उसकी लाश पानी में बहकर 1.5 किलोमीटर दूर दक्षिण की ओर चली गई थी। उसकी एक टांग एक दिन बाद समुंद्र में मिली थी।

