छोटी-छोटी बातें आज के दौर में बड़ी वारदातों का कारण बनने लगी हैं। ऐसा ही कुछ इस मामले में भी सामने आया। यहां एक महिला का पति का गुटखा खाना नहीं पसंद था। जिसका वह विरोध करती रहती थी। लेकिन उसे क्या पता था कि यह विरोध ही उसकी मौत का कारण बन सकता है। पति ने ही अपने भाइयों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी का है।
जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के परसरा गांव के मनोज तिवारी का विवाह 2011 में संगीता देवी से हुई थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। चार साल का एक बेटा अंश और एक साल की बेटी प्रियंजला है। बताते हैं कि, मनोज शराब का भी आदी था। वह अक्सर नशे में ही घर आता था। जिस रात उसने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त भी वह नशे में ही था।
वारदात की रात मनोज नशे में ही घर आया था। यहां उसने अपनी पत्नी से गुटखा लाने को कहा। जिस पर संगीता ने साफ इंकार कर दिया। बस इतनी बात पर आग बबूला हुए मनोज ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद अपने भाइयों को बुलाकर भी उसे बुरी तरह मारा। इसी दौरान उसने संगीता का रस्सी से गला घोंट दिया। हालांकि इस घटना एक चश्मदीद वहीं पर था। जिसने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया।
वारदात के वक्त मनोज और संगीता का चार साल का बेटा मौजूद था। मासूम ने पूरी वारदात होते देखी थी। पुलिस की पूछताछ में चार साल के अंश ने बताया कि, पहले पापा ने चाचा के मिलकर मारा और फिर रस्सी से गला दबा दिया। अब पुलिस मृतका संगीता के बेटे के बयान के आधार पर कार्यवाई कर रही है। फिलहाल महिला की लाश को कब्जे में लेकर कोखराज पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

