अमेरिका में एक शख्स ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को सरेराह नेकेड चलने पर मजबूर किया। आरोपी उसका तौलिया खींच उसे गंदी- गंदी गालियां दे रहा था और वीडियो बना रहा था। हैरानी की बात है कि मामला तब का है, जब दोनों का एक छोटा बच्चा भी था। ये सारे सितम ढोने से पहले आरोपी ने महिला से झगड़ा किया था और उसकी पिटाई की थी। सिर्फ इसलिए, क्योंकि उसकी महिला ने गैर-मर्दों से मैसेज पर बात की थी। आरोप है कि महिला ने सात अन्य मर्दों से नंबर एक्सचेंज किए थे। वह मैसेज से उन सबसे बात करती थी। शख्स को इस बारे में जब पता लगा, तो उसने महिला को सड़क पर नेकेड चलवाया और बेइज्जत किया। यही नहीं, आरोपी ने घटना से जुड़ी क्लिप अन्य लोगों को भी भेजी, जिसके बाद वह तेजी से वायरल होने लगी। मामला सामने आने पर शख्स को महिला के साथ ज्यादती करने का दोषी पाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला 2016 का है। न्यूयॉर्क शहर में जेसन मेलो (26) रहते हैं। उनके साथ एक्स-गर्लफ्रेंड भी रहती थीं। उस दौरान दोनों का एक ढाई महीने का बच्चा भी था। अचानक एक दिन मेलो को महिला के बारे में कुछ बातें पता लगीं। उसके मुताबिक, महिला सात अन्य मर्दों से मैसेज पर बात करती थी। फिर क्या था, यही बात मेलो से नागवार गुजरी। जलन के चलने एक दिन वह इसी बात पर महिला से उलझ गया। विवाद काफी बढ़ा तो उसने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उसने पसलियों, पेट और गुप्तांग के पास घूंसे मारे। सीढ़ी से नीछे फेंकने की धमकी दी।
हद तो तब पार हुई, जब वह उसे न्यूयॉर्क की सड़क पर नेकेड चलवाया। महिला के बदन पर इस दौरान सिर्फ एक तौलिया था। वह उसी से शरीर छिपाकर कर जा रही थी। लेकिन मेलो इस दौरान उसे भद्दी गालियां दे रहा था। महिला को शर्मसार करने के लिए वह उस दौरान उसका वीडियो भी बना रहा था। घटना के बाद उसने इस क्लिप को महिला के फोन से कई लोगों को भेजा, जिनमें परिजन और रिश्तेदार शामिल थे। कुछ दी देर में वह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। घटना के अगले दिन पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी। आरोप है कि मेलो उसे बदनाम कर क्लिप से पैसे भी कमाने की जुगत में भी था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेलो पर बलात्कार, हमला, उत्पीड़न, धमकी देने और एक बच्चे के कल्याण को खतरे में डालने के आरोपों के तहत उस पर मामला दर्ज किया है। अगले महीने उसे जेल होगी। इन आरोपों के तहत उसे अधिकतम सात साल तक की सजा होगी।

