केरल में पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर शव लटका दिया था। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था। शुरुआत में आरोपी पीड़िता की हत्या पर दुख जाहिर करता रहा था, जिससे घर के किसी भी सदस्य को उसकी दरिंदगी का शक न हो।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के शव का मेडिकल एग्जामिनेशन करवाया गया था। इसमें पता चला कि पीड़िता के साथ पहले रेप किया गया था और बाद में हत्या के बाद उसका शव लटका दिया गया था। न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पुलिस ने बताया, ‘अर्जुन ने बच्ची की हत्या करने से पहले उसके साथ कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया था। ये घटना 30 जून को हुई थी जब पीड़िता के पैरेंट्स प्लांटेशन के लिए बाहर गए हुए थे। पीड़िता का भाई दोपहर करीब 3 बजे जब वापस लौटा तो बच्ची का शव लटा पाया।’

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया गुनाह: पुलिस ने शुरुआत में अप्राकृतिक मृत्यु का केस दर्ज किया था। बाद में शव परीक्षण करने पर पता चला कि बच्ची का कई बार रेप किया गया था। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद तुरंत अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। कई ठोस सबूत हाथ लगने के बाद अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की गई जिसमें उनके अपना गुनाह कुबूल कर लिया। हालांकि अर्जुन ने बाद में कई खुलासे किए जिससे पुलिस के भी रौंगटे खड़े हो गए।

दरअसल बच्ची के माता-पिता ने अर्जुन को छूट दे रखी थी कि वह कभी भी घर में आ सकता है और इसी का फायदा उठाकर अर्जुन ने इस घटना को अंजाम दिया। ये कोई पहली बार नहीं था। आरोपी इससे पहले भी पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक शोषण कर चुका था। दुष्कर्म के बाद घटना वाले दिन बच्ची बेहोश हो गई थी। इससे अर्जुन बहुत डर गया था और उसने अपना जुर्म छिपाने के लिए बच्ची की हत्या कर शव को लटका दिया था।