उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक दिल को दुखाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होटल में एक लड़की की लाश मिली है। लड़की घर से कानपुर जाने की बात कहकर निकली थी मगर उसने एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लड़की के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसे पढ़कर शायद आपकी आंखों से भी आंसू निकल आएं। इस जमाने में ऐसी प्रेम कहानी, जिसके बारे में जानकर मन कचोट जाता है।
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि लड़की का नाम मानसी है और वह गंगाघाट के अंबिका पुरम की रहने वाली है। लड़की के प्रेमी विशाल ने दो दिन पहले अपने निवास कानपुर के गोविंद नगर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। लड़की अपने प्रेमी की मौत का सदमा झेल नहीं पाई और अपनी जान दे दी।
असल में दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करके साथ में जिंदगी बिताना चाहते थे मगर लड़के के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद लड़के ने सुसाइड कर लिया था। लड़की ने अपने सुसाइड नोट में अपने प्रेमी की मौत का जिक्र किया है। इसके साथ ही उसने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी है। वह अपने प्रेमी की मौत से काफी दुखी थी।
लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा मां- पापा मुझे माफ करना
”मां-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन पाई। मैंने विशाल दुबे से सच्चा प्यार किया था और शादी भी की। अब उसके पास जा रही हूं। रोना मत कभी। मैं आपको झूठ बोल कर घर से निकली हूं। मैं उसके बिना नहीं जी सकती। उसके जैसा मुझे पूरी दुनिया में कोई नहीं मिलेगा। मेरे पति को उसकी मां खा गई। मैंने अपनी मर्जी से खुदकुशी की है, किसी के दबाव में आकर नहीं की। मैं जा रही हूं अपने विशाल के पास, मुझे माफ कर देना। आप मेरे अच्छे मां-बाप हो और विशाल मेरा अच्छा पति। मेरा भाई आप दोनों के साथ है। मेरे दो भाई और भी हैं जिनका नाम विशाल वाजपेयी और पवन है। मेरे पास जीने का कोई मकसद नहीं था। हमेशा खुश रहना… धन्यवाद’। आपकी मानसी…”