पंजाब से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख आप राज्य में अपराधियों के बुलंद हौसलों का अंदाजा लगा सकते हैं। मामला राज्य के मुक्तसर का है। यहां एक लड़की का अपरहरण कर लिया गया। जिस वक्त अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया, उससे कुछ देर बाद ही उसकी शादी होने वाली थी। इसी के चलते वह ब्यूटी पार्लर आई थी। जहां से उसका बंदूक के दम पर अपहरण कर लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसके भाई भी साथ थे, लेकिन किसी काम से वह दूसरी जगह चले गए।

घटना शुक्रवार की है। घटना के वक्त लड़की पार्लर में थी। पार्लर के बाहर ही गाड़ी लगाए बदमाश उसे उठा ले गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो पड़ोस के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था। वीडियो देखा जा सकता है कि कार में कुछ लोग बैठे हैं। अचानक पीछे से दो लोग लड़की को पकड़ कर लाते हैं और कार में बैठा देते हैं। अब इसी वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान के लिए पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसके भाई भी साथ थे, लेकिन किसी काम से वह दूसरी जगह चले गए।

खबरों के मुताबिक, गांव चक्की वाला की एक लड़की की शुक्रवार को शादी होनी थी। इसके चलते लड़की सुबह 6 बजे ही अपने भाइयों के साथ सुबह सुबह मुक्तसर में ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली थी। दूसरे काम के कारण भाई लड़की को ब्यूटी पार्लर में छोड़ निकल गए थे। इसी के कुछ ही देर बाद कार सवार बदमाश आ धमके और घात लगाकर लड़की का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की के अपहरण में 6 लोग शामिल हैं।

दैनिक भाष्कर की खबर के मुताबिक, लड़की का अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान हो गई है। लड़का फाजिल्का के गांव बरनावाली का निवासी है। पुलिस ने आरोपी लड़के की तलाश में उसके गांव में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। एसपी रणबीर सिंह ने यह जानकारी दी।