मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 120 किमी दूर लखीमपुर खीरी का है। जहां एक चौंका देने वाला मामला सामने आया। यहां रहने वाले भतीजों ने पहले तो अपनी चाची के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद किसी बात पर बहस इतनी बढ़ी कि उन्होंने रिश्ते को ताक पर रख ताव में आकर चाची की हत्या कर दी। इसके बाद भतीजों ने महिला का शव पास के ही एक नाले में फेंक दिया। हत्या की अगली सुबह शव देखे जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
दरअसल, मृतका का नाम कमला देवी (60) है। कमला देवी करीब 20 साल पहले अपने पति से अलग होकर पड़ोस के जिले सीतापुर के रहने वाले मुन्ना लाल के साथ चली गई थीं। मृतका के चार बेटे हैं। बड़ा लड़का दीपू एक अस्पताल में सफाई कर्मी है। अन्य तीन काम के चलते इधर उधर ही रहते हैं। दीपू के अनुसार, उसकी मां शराब की आदी थीं। जो कुछ दिनों से अपने भतीजों के पास सदर में ही स्थित गांधी इंटर कॉलेज के पास रह रही थीं।
सोमवार (16 जुलाई) को भी महिला ने अपने भतीजों के साथ मिलकर शराब पी थी। जहां एक बात को लेकर कमला देवी का अपने तीन भतीजों से साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने महिला के सिर पर पास में रखे किसी लोहे के औजार से सिर पर वार कर देते हैं। इसके बाद भतीजे महिला के मरने के बाद उसका शव पास के ही एक नाले में फेंक देते हैं। अगली सुबह स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। छानबीन करने पार पुलिस को खून से सना चिमटा और खाली शराब की बोतलें मिलती हैं। इसके बाद महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छोटे लाल, पवन, दीपक और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
