कहते हैं न्याय किसी का कद नहीं देखता। हिसाब सबका बराबरी से किया जाता है। इस केस में तो यह बात एकदम सही साबित होती है। दरअसल, एक दिग्गज फुटबॉलर के पिता को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। खिलाड़ी के पिता पर बच्चों से बलात्कार का आरोप था। यह मामले 1970 और 80 के दशक के थे। बच्चों के परिजनों का कहना है कि वह एक राक्षस था।
कानूनी कारणों से खिलाड़ी के पिता का नाम सामने नहीं लाया गया है। शख्स ने अपना पहला शिकार एक 6 साल की बच्ची को बनाया था। इसके बाद उसने दो अन्य लड़कियों पर हमला किया। इन दोनों की ही उम्र 16 साल से कम थी। हालांकि शख्स 2017 में गिरफ्तार हुआ। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, घटना से जुड़े जब पहले पीड़ित पुलिस के पास गए तो किसी को भरोसा ही नहीं हुआ। उन्हें पुलिस ने वहां से भगा दिया।
लेकिन जल्द ही एक और पीड़ित ने हिम्मत जुटाई। उसने इस घटना को दुनिया को लाने की ठानी। वह उस राक्षस का चेहरा लाना चाहती थी। घटना पर उसने कहा कि, भले ही मैं आगे आई लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सामने आए ही नहीं हैं। हालांकि अब मैं उस वक्त उसके सामने मजबूर होने का सोच हैरान हो जाती हूं। उसने बहुत सी जिंदगियां बर्बाद कीं। लेकिन आखिरकार उसे वह मिला, जिसका वह हकदार था।
बता दें कि, कुछ दिनों पहले अमेरिका में एक युवक को बेगुनाह होने पर जेल से रिहा कर दिया गया था। शक्श 20 साल जेल में काट चुका था। शख्स के लिए डीएनए तकनीक और फैमिली ट्री की मदद ली गई। जिसके बाद कोर्ट ने दो दशक से जेल में बंद क्रिस्टोफर टैप को आजाद कर दिया। अदालत से क्रिस्टोफर को 30 साल की सजा मिली थी।

